
वैभव सूर्यवंशी और इरफान पठान (Photo - IANS)
IPL 2026, Irfan Pathan on Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी आक्रामक बैटिंग नहीं बल्कि उनका 'गोल्डन डक' (पहली गेंद पर आउट होना) है। सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में वैभव पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि उनकी थ्योरी एकदम सही साबित हुई।
इरफान पठान का मानना है कि वैभव जानबूझकर सिर्फ बड़े नाम वाले गेंदबाजों को अपना निशाना बनाते हैं। जब वैभव ने मुंबई इंडियंस (MI) के जसप्रीत बुमराह को दो छक्के जड़े थे, तब पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'क्या वैभव जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को टारगेट करते हैं? मुझे ऐसा ही लगता है और ये मेरी थ्योरी है।' इसके बाद वैभव ने RCB के जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में 19 रन कूट दिए थे, जिससे पठान का यकीन और पक्का हो गया था।
लेकिन सोमवार रात हैदराबाद के डेब्यू स्टार प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। इसके बाद पठान ने X (ट्विटर) पर लिखा, 'तो वैभव सूर्यवंशी के लिए मेरी थ्योरी गलत नहीं है।' (यानी वैभव शायद गुमनाम या नए गेंदबाजों को उतना सीरियसली नहीं लेते)।
प्रफुल्ल हिंगे ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे वैभव पुल करने की कोशिश में टॉप एज (बल्ले का ऊपरी हिस्सा) दे बैठे। विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आसान सा कैच पकड़ा और वैभव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। प्रफुल्ल ने उसी पहले ओवर में 3 विकेट झटक कर इतिहास रच दिया।
मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने वैभव का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'भले ही वैभव की उम्र 15 साल है, लेकिन जब आप मैदान पर उतरते हैं तो आप अनुभव ही हासिल करते हैं। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप और एशिया कप में हर जगह रन बनाए हैं। यह उनके सीखने का समय है। उन्होंने मुश्किल हालात में मैच जीतना और बड़े शतक बनाना सीखा है, और यह अनुभव उनके काम आएगा।'
Updated on:
14 Apr 2026 01:38 pm
Published on:
14 Apr 2026 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
