3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोफ्रा आर्चर के बाद बेन स्टोक्स पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर , नंबर 7 पर खेलने के फैसले पर उठाया सवाल

मार्क बुचर ने विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट पर कहा, "उन्हें सातवें नंबर पर आने की क्या जरूरत है? मुझे समझ नहीं आ रहा। मुझे हैरानी है कि क्या यह इसलिए किया गया है क्योंकि स्टोक्स ने फैसला किया है, मैं हमारा सबसे अच्छा गेंदबाज हूं, मैं नई गेंद लूंगा। मेरे हिसाब से हमारे पास जो खिलाड़ी मौजूद हैं, उनमें यह श्रेष्ठ विकल्प है।"

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 03, 2026

ben stokes

इंग्लैंड के कप्तान बैन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच झड़प देखने को मिली (Photo - EspncricInfo)

England vs New Zealand, 1st Test: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर ने गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए कप्तान बेन स्टोक्स के बल्लेबाजी क्रम में नंबर सात पर आने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। मार्क बुचर ने विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट पर कहा, "उन्हें सातवें नंबर पर आने की क्या जरूरत है? मुझे समझ नहीं आ रहा। मुझे हैरानी है कि क्या यह इसलिए किया गया है क्योंकि स्टोक्स ने फैसला किया है, मैं हमारा सबसे अच्छा गेंदबाज हूं, मैं नई गेंद लूंगा। मेरे हिसाब से हमारे पास जो खिलाड़ी मौजूद हैं, उनमें यह श्रेष्ठ विकल्प है।"

स्टोक्स को छठे नंबर पर देखना पसंद करेंगे

उन्होंने कहा, "मैं बहुत पहले अस्सी के दशक के बारे में सोच रहा हूं जब इयान बॉथम दुनिया में छाए हुए थे, और अक्सर वह टेस्ट टीम में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे और गेंदबाजी की शुरुआत करते थे। वह हर चीज में छाए रहते थे। मैं बेन को छठे नंबर पर देखना पसंद करूंगा।"

रूट नंबर 4 पर टेस्ट में नियमित खेल रहे हैं

स्टोक्स के सातवें नंबर पर आने पर अपने यकीन न होने के बारे में आगे बात करते हुए, बुचर ने कहा, "जब वह स्किल और टेम्परामेंट के मामले में अच्छा खेल रहा होता है, तो वह ऑर्डर के आस-पास के खिलाड़ियों को संतुलन देता है। हमें नहीं पता कि एमिलियो क्या करने वाले हैं। रूट नंबर 4 पर टेस्ट में नियमित खेल रहे हैं। स्टोक्स नंबर छह पर खेलते रहे हैं। जेमी स्मिथ नंबर सात पर बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "स्टोक्स ने अगर कोई दूसरा रोल करने का फैसला न किया हो, जैसे नई गेंद लेना, तो मुझे यह समझ नहीं आता कि उन्हें 7 नंबर पर क्यों आना है।" बुचर ने लॉर्ड्स टेस्ट में जोफ्रा आर्चर के न होने पर भी हैरानी जताई।

मार्क बुचर ने आर्चर की आलोचना की

बुचर ने आर्चर पर निशाना साधते हुए विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट पर कहा, 'अगर वर्कलोड मैनेज करना है, तो उन्हें आईपीएल मैचों से आराम दिया जाना चाहिए, इंग्लैंड के टेस्ट मैचों से नहीं।' उन्होंने कहा कि ईसीबी खिलाड़ियों को भारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देता है, इसलिए देश के लिए खेलना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग