3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs NZ: पहला टेस्ट नहीं खेलने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़के साइमन डूल, कहा – ये बेतुका है, क्यों दे रहे हो साल में दस लाख पाउंड

डूल ने कहा, "ये बिल्कुल पागलपन है, पूरी तरह से बेतुका है। तुम इस खिलाड़ी को साल में करीब दस लाख पाउंड दे रहे हो और वो तुम्हारे पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं है? ये समझ से बाहर है।"

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 03, 2026

Jofra Archer ENG vs NZ

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे जोफ्रा आर्चर (Photo-IANS)

Jofra Archer, England vs New Zealand, 1st Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 4 जून से खेला जाएगा। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नहीं खेल रहे हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ अपना स्टिंट पूरा करने के बाद वे पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जिसके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर साइमन डूल ने आर्चर पर जमकर निशाना साधा है।

साइमन डूल ने आर्चर पर जमकर निशाना साधा

डूल ने कहा, "ये बिल्कुल पागलपन है, पूरी तरह से बेतुका है। तुम इस खिलाड़ी को साल में करीब दस लाख पाउंड दे रहे हो और वो तुम्हारे पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं है? ये समझ से बाहर है।" 56 साल के डूल ने आर्चर को टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने दिखाया है कि आईपीएल और देश के लिए क्रिकेट को कैसे बैलेंस किया जा सकता है।

डूल ने कहा "पिछली बार जब न्यूजीलैंड इंग्लैंड गया था, तब साउथी, बोल्ट और हेनरी आईपीएल के बीच में भी लाल गेंद से प्रैक्टिस करते थे। मैचों के बीच में भी ओवर दर ओवर गेंदबाजी करते थे। वे आईपीएल खत्म होने के बाद टेस्ट से 5 दिन पहले टीम के साथ जुड़ गए थे। भले ही न्यूजीलैंड सीरीज 3-0 से हार गई थी, लेकिन तैयारी का तरीका सही था।”

डूल ने आगे कहा, "आर्चर आसानी से मैचों के बीच में रोज 6-7 ओवर लाल गेंद से गेंदबाजी कर सकते थे। वो ऐसा नहीं कर रहे, इसका मतलब साफ है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

ईसीबी की भी लापरवाही?

साइमन डूल ने इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड को राजस्थान रॉयल्स और कुमार संगकारा से बात करनी चाहिए थी। न्यूज़ीलैंड के दिग्गज ने कहा, "ईसीबी को कहना चाहिए था कि हमने उसे 8 हफ्ते के लिए आपके पास भेजा है, लेकिन बीच-बीच में उसे लाल गेंद से 5-6-7 ओवर गेंदबाजी करनी चाहिए ताकि टेस्ट के लिए तैयार रहे। समय की कोई कमी नहीं थी। मैचों के बीच प्रैक्टिस करके वो आसानी से एक हफ्ता पहले इंग्लैंड पहुंचकर तैयार हो सकता था। ये पूरी तरह गलत है।”

मार्क बुचर ने भी आर्चर की आलोचना की।

इससे पहले पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मार्क बुचर ने आर्चर पर निशाना साधा था। विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट पर बोलते हुए मार्क बुचर ने कहा, 'अगर वर्कलोड मैनेज करना है, तो उन्हें आईपीएल मैचों से आराम दिया जाना चाहिए, इंग्लैंड के टेस्ट मैचों से नहीं।' उन्होंने कहा कि ईसीबी खिलाड़ियों को भारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देता है, इसलिए देश के लिए खेलना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

आईपीएल 2026 में आर्चर का बेहतरीन प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर ने 16 मैचों में 22.36 की बेहतरीन औसत से 25 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.31 की रही थी। उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से 7 विकेट से हार गई थी। राजस्थन रॉयल्स ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।