2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी की छवि बिगाड़ने के लिए वायरल किया गया फेक वीडियो, हर्षा भोगले ने कुछ यूं किया साजिश का पर्दाफाश

Vaibhav Sooryavanshi Harsha Bhogle fake dubbed clip viral: वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके जरिये उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, जैसे ही ये वीडियो हर्षा भोगले के सामने आया तो उन्‍होंने इसे फेक बताते हुए सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 02, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Harsha Bhogle fake dubbed clip viral

नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी से सवाल करते हर्षा भोगले और उनके पास बैठे हार्दिक पंड्या। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Vaibhav Sooryavanshi Harsha Bhogle fake dubbed clip viral: आईपीएल 2026 में सबसे ज्‍यादा 72 छक्‍के और 337.31 के विस्‍फोटक स्‍ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर प्राइज सेरेमनी में सबसे ज्‍यादा पांच अवॉर्ड जीतने के बाद से वैभव सूर्यवंशी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्‍होंने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के साथ दिग्‍गज क्रिकेटर्स को भी अपना फैन बना लिया है। लेकिन, इसी बीच वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के माध्‍यम से वैभव की छवि बिगाड़ने की साजिश रची गई, लेकिन जैसे ही यह वीडियो हर्षा भोगले के संज्ञान में आया तो उन्‍होंने तुरंत इसका पर्दाफाश कर दिया।

वायरल हो रहा ये फेक वीडियो

दरअसल, इस फेक वीडियो में हर्षा भोगले सूर्यवंशी से सवाल करते हैं कि क्‍या आपको नहीं लगता कि आपको क्रिकेट पर ज्‍यादा ध्‍यान देना चाहिए और प्‍यार पर कम। इस पर वैभव तपाक से कहते हैं कि सर आपको नहीं लगता कि आपको क्रिकेट पर ज्‍यादा सवाल करने चाहिए और प्‍यार पर नहीं।

भोगले ने सूर्यवंशी क्लिप को फेक बताया

हर्षा भोगले ने तुरंत वायरल सूर्यवंशी क्लिप को फेक बताया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सच्‍चाई बताते हुए पोस्ट में लिखा कि सोशल मीडिया पर मेरी और वैभव सूर्यवंशी की एक फेक डब क्लिप वायरल हो रही है। इसमें वैभव को बदतमीज और घमंडी दिखाया गया है। न तो वह सवाल पूछा गया था और न ही ऐसा कोई जवाब था। यह क्रूर शरारत है, खासकर एक छोटे बच्चे के साथ, जो बातचीत के दौरान बहुत सम्मानजनक रहा है।

जानें कब का है ये वीडियो

आपको बता दें क सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो क्लिप इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन शुरु होने से ठीक पहले की है। जब मार्च में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का भव्‍य आयोजन किया गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेटर, महिला क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर्स के साथ बोर्ड के अधिकारियों ने शिरकत की थी। इसी समारोह में वैभव का इंटरव्यू अनुभवी कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिया था।

2024 में जीटी के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक के बाद छाए वैभव

ज्ञात हो कि बिहार के इस ओपनिंग बैट्समैन ने पहली बार तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्हें नवंबर 2024 में मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल की कम उम्र में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने पिछले सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी बनाने का अनोखा कारनामा किया। इसके बाद से वह लगातार छाए हुए हैं और आईपीएल 2026 में उन्‍होंने क्‍या किया ये किसी से छिपा नहीं है।