18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind: ‘आगे बैटिंग करना आसान नहीं’, लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा को लेकर टीम मैनेजमेंट ने दी सफाई

Morne Morkel on Rohit Sharma: इंग्‍लैंड बनाम भारत लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा को लेकर भारतीय कोच मोर्ने मोर्केल ने माना कि आगे बैटिंग करना आसान नहीं है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि रोहित इसे कर लेंगे। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 18, 2026

Gautam Gambhir and Rohit Sharma

रोहित शर्मा से बात करते हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)

Morne Morkel on Rohit Sharma: इंग्‍लैंड और भारत लॉर्ड्स में खेले जाने वाले निर्णायक वनडे से पहले भारतीय सहायक कोच मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा के संन्‍यास की खबरों को सिरे से खारिज किया है। कार्डिफ में फेल होने बाद चर्चाओं को बाजार गरम हो गया था कि भारतीय चयनकर्ताओं आगामी सीरीज में रोहित के नाम पर विचार नहीं करेंगे, ऐसे में 19 जुलाई को इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय कप्‍तान को संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

सैकिया ने लगाया अफवाहों पर विराम

सिलेक्टर और मैनेजमेंट रोहित के बने रहने के इच्छुक नहीं थे। यह बात सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी सामने आना पड़ा। इन खबरों को खारिज करते हुए बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 प्लान का हिस्‍सा हैं और बने रहेंगे।

सैकिया ने कहा कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में बहुत सारे कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन, मैं यह साफ कर दूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह प्लान में हैं, वह देश का प्रतिनिधित्‍व करते रहेंगे। लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।

'उनके लिए आगे बैटिंग करना आसान नहीं है, लेकिन...'

वहीं, अब लॉर्ड्स वनडे से एक दिन पहले मोर्कल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ड्रेसिंग रूम और मैदान पर रोहित शर्मा के अनुभव की जरुरत है, उनकी मौजूदगी से टीम में शांति आती है। मोर्केल ने माना कि उनके लिए आगे बैटिंग करना आसान नहीं है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि रोहित इसे कर लेंगे। वह बहुत अनुभवी हैं और उन्होंने पहले भी ऐसा किया है।

'कोई भी रोहित की बल्‍लेबाजी को लेकर परेशान नहीं'

मोर्केल ने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट, हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम के कप्‍तान शुभमन गिल में से कोई भी उनकी बल्‍लेबाजी या टीम में जगह को लेकर परेशान नहीं हैं। रोहित भारतीय टीम के बैटिंग लाइन-अप में शांति लाते हैं। इसलिए बिना किसी शक के जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उससे कोई चिंता नहीं है।