18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND 3rd ODI Playing XI: लॉर्ड्स में नहीं खेलेगा गौतम गंभीर का ‘चहेता’, भारत की प्‍लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव

ENG vs IND 3rd ODI Playing XI Prediction: भारतीय टीम लॉर्ड्स में वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेलेगी। इस मुकाबले में गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे तो अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज केएल राहुल की वापसी हो सकती है। इन दोनों की जगह किसे बाहर किया जाएगा। आइये एक नजर भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन पर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 18, 2026

ENG vs IND 3rd ODI Playing XI Prediction

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs India 3rd ODI Playing XI Prediction: भारत बनाम इंग्‍लैंड वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज को सम्‍मान के साथ खत्‍म करना चाहेगी, जबकि इंग्‍लैंड की टीम भारत के खिलाफ लगातार दूसरी घरेलू व्‍हाइट बॉल सीरीज पर कब्‍जा करने के इरादे से उतरेगी। इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजर भारतीय प्‍लेइंग इलेवन पर होगी, क्‍योंकि इस मैच में टीम इंडिया 2 महत्‍वपूर्ण बदलाव के साथ उतर सकती है।

कुलदीप यादव और केएल राहुल की होगी वापसी!

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले वॉशिंगटन सुंदर गंभीर हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह कुलदीप याव को मौका दिया जा सकता है। वहीं, एजबेस्‍टन में बीमार चले रहे अनुभवी बल्‍लेबाज केएल राहुल की भी मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में वापसी हो सकती है। उनकी वापसी पर ईशान किशन को बाहर किया जाएगा, क्‍योंकि पिछले मैच में वह 8 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ एक रन ही बना सके थे।

भारत को कुलदीप यादव की जरूरत क्यों?

भारतीय टीम मैनेजमेंट अब कुलदीप यादव को टी20 इंटरनेशनल के लिए नहीं चुनता है। यह सही भी है, क्योंकि इस तेज फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों और ज्‍यादा डिफेंसिव ऑप्शन के साथ ऑलराउंडर पर विचार किया जाता है। लेकिन, सबसे बड़ी चिंता का विषय ये है कि कुलदीप को वनडे और टेस्ट दोनों टीमों में शामिल करने के बावजूद सभी मैचों में नहीं खिलाया जाता है। जबकि अन्‍य दूसरी इंटरनेशनल टीम खुशी-खुशी कुलदीप जैसे क्वालिटी प्लेयर पर भरोसा करती हैं।

कुलदीप की चालाकी, महारत और लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर होना उनकी खासियत है। हालांकि, उन्‍हें रिदम में आने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन जब वह फॉर्म में होते हैं, तो उन्हें नकारना लगभग नामुमकिन है। साउथ अफ्रीका में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए उन्‍हें अब ज्‍यादा मौके देने की जरुरत है, ताकि वहां वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 में उनका अच्‍छे से इस्‍तेमाल किया जा सके।

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्‍तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग