18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा के बाद ये 5 सीनियर भारतीय खिलाड़ी भी जल्द ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में बड़े गेंदबाजों के नाम शामिल

Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के बीच रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अजिंक्य रहाणे जैसे 5 दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स के भी जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) ले सकते है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 18, 2026

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय बदलाव का दौर चल रहा है। चर्चा है कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स अब भविष्य की टीम तैयार करने के लिए आगे बढ़ने का मन बना चुके हैं। हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) ने इन खबरों को गलत बताया है और साफ किया है कि रोहित जब तक वनडे टीम की प्लानिंग का हिस्सा हैं, तब तक खेलते रहेंगे। लेकिन माना जा रहा है कि लॉर्ड्स मैच के बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर फैसला लिया जा सकता है। रोहित के अलावा 5 और ऐसे सीनियर भारतीय खिलाड़ी हैं, जो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिली टीम में जगह

भुवनेश्वर कुमार पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल (IPL) के पिछले दो सीजन में शानदार गेंदबाजी करने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। इससे साफ है कि सिलेक्टर्स अब उनसे आगे बढ़ चुके हैं और भुवनेश्वर जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

खराब फिटनेस से झूझ रहे

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद अपनी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। सिलेक्टर्स फिटनेस को वजह बताते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी टीम इंडिया में वापसी मुश्किल लग रही है और वह भी संन्यास की राह चुन सकते हैं।

आईपीएल में भी रहे असफल

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पिछले तीन साल से टेस्ट टीम से बाहर हैं। सिलेक्टर्स अब नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं। भविष्य की प्लानिंग में जगह न मिलने के कारण रहाणे भी जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना सकते हैं।

इस गेंदबाज की वापसी मुश्किल

इशांत शर्मा कभी भारत की टेस्ट टीम की मुख्य कड़ी हुआ करते थे। साल 2021 के बाद से वह टीम में वापस नहीं आ पाए हैं। अब सिलेक्टर्स की प्लानिंग में शामिल न होने के कारण उनका कमबैक नामुमकिन लग रहा है, जिससे वह जल्द रिटायरमेंट ले सकते हैं।

तीन साल से नहीं हुए टीम इंडिया में शामिल

38 साल के तेज गेंदबाज उमेश यादव पिछले तीन साल से टीम का हिस्सा नहीं हैं। बढ़ती उम्र और लगातार चोटिल होने (फिटनेस समस्या) की वजह से उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। वह भी कुछ ही समय में संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग