18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी होंगे रिटायर, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने वजह के साथ किया बड़ा दावा

Rohit Sharma Virat Kohli retirement: पाकिस्तान के पूर्व दिग्‍गज बासित अली ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जिस तरह से वनडे और टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कहा था, उसी तरह लॉर्ड्स ODI के बाद वह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से साथ में रिटायरमेंट ले सकते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उन्‍होंने हेड कोच गौतम गंभीर के प्रेशर को बताया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 18, 2026

Rohit Sharma Virat Kohli retirement

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो-IANS)

Rohit Sharma Virat Kohli retirement: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से पहले सभी ध्यान सिर्फ रोहित शर्मा पर है। कार्डिफ में खराब प्रदर्शन के बाद लॉर्ड्स वनडे को उनके अंतरराष्‍ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला बताया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सिलेक्शन पैनल ने उनसे आगे देखने की बात कही गई, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने लॉर्ड्स के बाद भी रोहित के खेलने की बात कहकर मामले को भले ही शांत कर दिया है, लेकिन ये उतना आसान नहीं है। इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्‍गज बासित अली ने वजह के साथ दावा किया है कि रोहित शर्मा ही नहीं विराट कोहली भी लॉर्ड्स वनडे के बाद संन्‍यास ले सकते हैं।

दवाब महसूस कर रहे भारतीय दिग्गज

बासित अली ने अपनी सोच सामने रखी है और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दावा किया है कि अगर 19 जुलाई को तीसरे वनडे के बाद रोहित के साथ विराट कोहली भी भारतीय टीम से बाहर हो जाते हैं, तो उन्हें हैरानी नहीं होगी। उन्होंने इतनी बड़ी बात इसलिए कही, क्योंकि उन्‍हें लगता है कि दोनों भारतीय दिग्गज दबाव महसूस कर रहे हैं और लॉर्ड्स में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

क्या रोहित के साथ कोहली भी बाहर होंगे?

बासित अली का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को इंग्लैंड में उनके दो प्रदर्शनों के बाद रोहित को जज नहीं करना चाहिए। उन्हें लगता है कि शायद हेड कोच गौतम गंभीर का प्रेशर है और इसीलिए अली ने कोहली का भी नाम लिया। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर वह अच्छा परफॉर्म करता रहता है, तो उसे खेलते रहना चाहिए। अभी, अगर आप उसे सिर्फ इंग्लैंड में दो मैचों में उसके परफॉर्मेंस या गौतम गंभीर की पसंद-नापसंद के आधार पर जज करना चाहते हैं, तो आपको विराट कोहली को भी ध्यान में रखना चाहिए।

'बहुत बड़ी गलती होगी'

उन्‍होंने कहा कि अगर आज रोहित की बारी है, तो अगली बार विराट की हो सकती है। जिस तरह से विराट ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है, उसे देखते हुए इस बात की संभावना है कि वे दोनों लॉर्ड्स में अपने रिटायरमेंट का अनाउंसमेंट कर सकते हैं। अगर बहुत ज़्यादा प्रेशर डाला गया, तो मुझे लगता है कि ऐसा फैसला हो सकता है, जो एक बहुत बड़ी गलती होगी, क्योंकि क्रिकेट की दुनिया अभी भी विराट को खेलते हुए देखना चाहती है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग