1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SL: 49वे ODI शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन फिर भी तोड़ा सचिन तेंदुलकर का यह बड़ा रिकॉर्ड

कोहली ने इस मैच में 94 गेंद पर 11 चौके की मदद से 88 रनों की पारी खेली। पिछले तीन मैचों में यह दूसरी बार है जब कोहली शतक के करीब आकर आउट हुए हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
virat_kohli_goat.png

Virat Kohli broke Sachin tendulkar record World cup 2023: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने 49वे वनडे शतक से चूक गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में कोहली 88 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी के साथ कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बनते बनते रह गए।

कोहली ने इस मैच में 94 गेंद पर 11 चौके की मदद से 88 रनों की पारी खेली। पिछले तीन मैचों में यह दूसरी बार है जब कोहली शतक के करीब आकर आउट हुए हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ 8वीं बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रनों के आंकड़े को पार किया है। इसी के साथ उन्होंने तेंदुलकर के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। सचिन ने अपने वनडे करियर में सात बार ऐसा किया है।

श्रीलंका के खिलाफ पूरे किए 4 हज़ार रन -
इतना ही नहीं कोहली ने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 4000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वैसे श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन के मामले में सचिन बहुत आगे हैं। मास्टर ब्लास्टर ने 109 मैच 5108 रन बनाए हैं। अभी कोहली 71 मैच में 3930 रन बना चुके हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग