1983 वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहिंदर अमरनाथ लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं चेतेश्वर पुजारा बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गऐ हैं रोहित शर्मा वनडे के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट चुने गए हैं
मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ‘सीऐट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) इंटरनेशनल’ अवॉर्ड 2019 में इस साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया है। IPL में खराब प्रदर्शन के बाद भी विराट कोहली को ये सम्मान मिला है। वहीं स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर चुना है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया है।
- सिऐट ने अफगानिस्तान के लैग स्पिनर राशिद खान को बेहतरीन गेंदबाजी एवं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को टी20 में उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल को साल का सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर चुना गया। आशुतोष अमन को साल के सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- भारत को 1983 के विश्व कप में मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ को ‘सीसीआर इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला है। पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। वनडे में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का अवॉर्ड रोहित शर्मा को मिला है।