
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रशंसकों के नाम एक सन्देश दिया है। विराट कभी भी अपने आपको व्यक्त करने से शरमाते नहीं हैं, वो जीत के साथ-साथ हार की भी जिम्मेदारी उठाते हैं। भारत सीरीज में शुरूआती दोनों मैच हारकर 2-0 से पिछड़ गई है। हलाकि कप्तान विराट का मानना है कि उनकी टीम अभी भी सीरीज में वापसी कर सकती है।
टीम पर भरोसा रखें-
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ बुरी हार के बाद विराट ने सोशल मीडिया के जरिए 'टीम इंडिया' फैंस के नाम एक सन्देश लिखा है. जिसमे उन्होंने फैंस से अनुरोध किया है कि वह "टीम पर कभी भरोसा न खोएं।" यह मैसेज भारत की इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स पर पारी और 159 रनों की हार के एक दिन बाद फेसबुक पर विराट ने डाला है। 2014 में हुए ओवल टेस्ट के बाद यह भारत की पहली पारी से हार थी। यह विराट की कप्तानी में भी भारतीय टीम की पहली हार थी।
विराट ने दिया यह मैसेज-
विराट ने 13 अगस्त को यह मैसेज अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला है। उन्होंने इसमें लिखा है "कभी हम जीतते हैं और कभी हम सीखते हैं। आप हमपर से भरोसा न खोएं और हम आपको निराश नहीं करेंगे। आगे बढ़ते रहेंगे और ऊपर जाएंगे।"
2-0 से आगे है इंग्लैंड-
इंग्लैंड ने भारत को पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन मैदान पर 31 रनों से हराया था। इसके बाद इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को एक पारी और 159 रनों से हराया। जहां पहले मैच में डेब्यू कर रहे बाए हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरन ने अपनी धारदार गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी से मैन ऑफ द मैच जीता था वहीं दूसरे टेस्ट में लम्बे समय बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने शानदार शतक और अच्छे गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच जीता।
Published on:
14 Aug 2018 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
