3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरेआम विराट कोहली ने सौरव गांगुली से नहीं मिलाया हाथ, जानिए दोनों के बीच मनमुटाव का कारण

IPL 2023 Virat Saurov : आईपीएल 2023 के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच समाप्त होने के बाद जब दोनों विपक्षी टीमों के खिलाड़ी और मैनेजमेंट एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तो उस समय विराट कोहली ने सौरव गांगुली के साथ कुछ ऐसा किया जिसे लेकर हर जगह खूब चर्चा हो रही है।

2 min read
Google source verification
saurav_virat.jpg

सरेआम विराट कोहली ने सौरव गांगुली से नहीं मिलाया हाथ

ipl 2023 Virat Saurov : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शनिवार को हुई भिड़ंत में बेंगलुरु ने दिल्ली को 23 रनों से हरा दिया। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार पांचवीं हार है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 174 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें किंग कोहली ने 34 गेंदों पर शानदार 50 रन जड़ा। अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने काफी आक्रमक सेलिब्रेशन किया। इसके बाद बारी आई आरसीबी की गेंदबाजी की। तो उस समय भी कोहली ने तीन शानदार कैच लपके और फील्डिंग के दौरान विराट कोहली पूरे जोश और अग्रेशन में दिख रहे थे।

मैच समाप्त होने के बाद जब दोनों विपक्षी टीमों के खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, उस वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल मैच समाप्त होने के बाद विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली से हैंडसेक नहीं किया यानि हाथ नहीं मिलाया। इतना ही नहीं कोहली ने सौरव को पूरी तरह इग्नोर भी कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो खूब वायरल हो रही है। बता दें कि खेलने के दौरान कोहली ने खूब जोश दिखाया। बाउंड्री लाइन पर जब कोहली ने दिल्ली के बल्लेबाज अमन खान का कैच पकड़ा तो कोहली दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट की ओर बैठे कोच रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली को भी घुरा।


यह भी पढ़ें : KKR के खिलाफ रोहित का है गजब रिकॉर्ड, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेयिंग 11
सौरव और विराट के बीच है पुराना विवाद

आपको याद होगा कि जब सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। तब आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में विराट कोहली ने आरसीबी और भारतीय T20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्हें एकदिवसीय टीम की कप्तानी पद से भी अलविदा कहना पड़ा था। कोहली के मुताबिक एकदिवसीय टीम से कप्तानी से हटाने का फैसला बीसीसीआई का था यानी और सीधे सीधे गांगुली पर इसका निशाना साधा था।

इसके बाद गांगुली ने कहा कि उन्होंने विराट से इस फैसले को लेकर बातचीत की थी। उन्हें सोच विचार कर फैसला लेने की सलाह दी थी। हालांकि साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को फिर से नकार दिया और कुछ दिन बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया।

इसके बाद से ही समय-समय पर इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती है। लेकिन दोनों देश के इतने बड़े आइकॉन हैं और आईपीएल को पूरा दुनिया देखती है। ऐसे में इतने बड़े खिलाड़ी द्वारा छोटी हरकत सही नहीं लगती।

यह भी पढ़ें : 'पूरे करियर में अब नहीं बना पाएंगे ऐसा रिकॉर्ड' रिंकू सिंह को लेकर सहवाग ने कर दिया बड़ा दावा

Story Loader