2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2023: गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात की नियमित कप्तान बेथ मूनी इस मैच में भी नहीं खेल रही हैं। वह पहले मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गई थीं। स्नेह राणा लगातार दूसरे मैच में कप्तानी कर रही हैं। उन्होंने इस बार प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं किया है। आरसीबी ने एक बदलाव किया है। दिशा कसाट की जगह पूनम खेमनार को टीम में शामिल किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
rcb_vs_gg.png

Womens Premier League 2023 Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का छठा मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात की नियमित कप्तान बेथ मूनी इस मैच में भी नहीं खेल रही हैं। वह पहले मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गई थीं। स्नेह राणा लगातार दूसरे मैच में कप्तानी कर रही हैं। उन्होंने इस बार प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं किया है। आरसीबी ने एक बदलाव किया है। दिशा कसाट की जगह पूनम खेमनार को टीम में शामिल किया है।

गुजरात और बैंगलोर ने दो-दो मुकाबले खेल लिए हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। गुजरात को पहले मैच में मुंबई इंडियंस और दूसरे मुक़ाबले में यूपी वारियर्स ने हराया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स और दूसरे मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स से 60 रन और मुंबई इंडियंस से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि गुजरात जायंट्स को मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से और यूपी ने तीन विकेट से हराया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूनम खेमनार, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस।

गुजरात जाएंट्स: सब्बिनेनी मेघना, सोफिया डंकली, हर्लीन देओल, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग