3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

69 वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपनी 56 साल की पत्नी के चेहरे पर फेंका तेज़ाब, अफेयर का था शक

Acid Attack: मुंबई में हाल ही में एक एसिड अटैक का मामला सामने आया है। एक बुज़ुर्ग ने अपनी ही पत्नी के चेहरे पर तेज़ाब से हमला किया है।

2 min read
Google source verification
acid_attack.jpg

Acid Attack

पिछले कुछ समय में देश में एसिड अटैक यानी कि तेज़ाब से हमले के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 2018 से 2022 तक देश में एसिड अटैक के 386 मामले दर्ज किए गए हैं। ये सभी हमले महिलाओं पर ही किए गए हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। एसिड अटैक की यह घटना मुंबई में घटित हुई है। जानकारी के अनुसार एक 69 वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपनी 56 साल की पत्नी के चेहरे पर तेज़ाब से हमला किया है।


अफेयर का था शक

मुंबई के वडाला इलाके की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 69 साल के वेंकटेश तन्नीर को अपनी 56 साल की पत्नी के किसी अन्य शख्स से अफेयर का शक था। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेज़ाब से हमला किया। इस मामले में वडाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ IPC की धारा 326(B) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


यह भी पढ़ें- लन मस्क के पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हो सकते हैं मायने? 3 पॉइंट्स में समझें

पीड़िता को आई मामूली चोटें

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एसिड अटैक में पीड़िता को मामूली चोटें आई हैं। तेज़ाब पूरी तरह से पीड़िता के चेहरे पर नहीं गिरा, जिससे उसके चेहरे को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मुंबई के सायन इलाके के कोलीवाड़ा स्थित प्रतीक्षा नगर का है। 9 अप्रैल की रात को वेंकटेश को अपनी पत्नी के किसी अन्य शख्स के साथ अफेयर होने का शक हुआ। इस मुद्दे पर दोनों में देर रात करीब 1:30 बजे (सोमवार, 10 अप्रैल) दोनों में बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर वेंकटेश ने तेज़ाब की बोतल उठाई और उसमें भरा तेज़ाब अपनी पत्नी के चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति वेंकटेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़िता को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने स्थिति को खतरे से बाहर बताया और साथ ही गंभीर चोटें न लगने की पुष्टि भी की।

यह भी पढ़ें- यमन के शख्स को तीन ईरानी लोगों ने भारत में लूटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Story Loader