येड़ा याकूब माफिया सरगना और 1993 के मुंबई हमलों के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड था
मुंबई। 1993 के
मुंबई हमलों के प्रमुख आरोपी याकूब वली मोहम्मद खान उर्फ येड़ा याकूब की मौत की खबर
है। मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान के कराची में येड़ा याकूब की मौत
हो गई है।
मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने शुक्रवार को बताया कि
बुधवार को कुछ सूत्रों ने पुलिस को याकूब की मौत के बारे में जानकारी दी थी। बताया
जा रहा है कि बुधवार रात येड़ा याकूब की तबीयत बिगड़ गई। उसे कराची के अस्पताल ले
जाया गया,जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। वह पिछले 2-3 महीने से बीमार
था। येड़ा याकूब माफिया सरगना और 1993 के मुंबई हमलों के मास्टर माइंड दाऊद
इब्राहिम का राइट हैंड था।
येड़ा याकूब और उसके भाई माजिद खान ने 1993 के बम
धमाकों की साजिश रचने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। धमाकों में 257 लोग मारे गए थे
जबकि 700 से ज्यादा घायल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक टाइगर मेमन ने येड़ा याकूब और
उसके भाई माजिद खान को आरडीएक्स रायगढ़ से मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी।
जांचकर्ताओं के मुताबिक धमाकों के बाद येड़ा याकूब दुबई भाग गया था। बाद में
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से वह पाकिस्तान चला गया।

