26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल पर हमला करने वाले आरोपी की कोर्ट में हुई पेशी, 14 दिन के लिए भेजा गया न्यायिक हिरासत में

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हमलावर को भाजपा का कार्यकर्ता बताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 21 Nov 2018, 3:46 PM IST

Accused of CM Attack

Accused of CM Attack

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्च अटैक करने वाले आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर मिर्च पाउडर से हमला करने वाले शख्स की पहचान अनिल के रूप में हुई थी। आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही धर लिया था, जिसके बाद बुधवार को उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री पर हुआ था हमला

आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर को दिल्ली सचिवालय में अनिल नाम का शख्स सीएम से मुलाकात करने का बहाना कर दाखिल हुआ था, लेकिन जैसे ही वो सीएम के नजदीक पहुंचा तो उसने केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। हालांकि केजरीवाल को इस हमले से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जिस वक्त केजरीवाल पर हमला हुआ, उस समय वो तीसरी मंजिल पर अपने चेंबर से लंच के लिए निकले ही थे कि तभी अनिल कुमार शर्मा नाम के इस शख्स ने केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंक दिया।

सिसोदिया ने भाजपा पर लगाए आरोप

इस घटना के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है। सिसोदिया ने कहा है कि हमलावर बीजेपी कार्यकर्ता था, तो वहीं आम आदमी पार्टी पर ये आरोप लग रहे हैं कि सस्ती लोकप्रियता के लिए ये हमला सुनियोजित था। वहीं दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगे कि वो सीएम की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है।