पुलिस के अनुसार, लखीसराय के सदर थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान में सेल्स गर्ल का काम करने वाली एक लड़की ने अपनी सहेली को गुरुवार रात एक मकान में बुलाया। मकान में पहले से ही दो-तीन मनचले युवक शराब के नशे में धुत्त थे। इन मनचलों ने पहले उस पीड़िता (जिसे बुलाया गया था) को जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इन मनचलों से बचने के लिए पीड़ित किशोरी ने इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद किशोरी 11,000 क्षमता वाले बिजली के तार में उलझ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पीड़िता एक स्थानीय निजी स्कूल में नौवीं की छात्रा है।