3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive- बुलंदशहर में बवाल: इंस्‍पेक्‍टर सुबोध की हत्‍या के बाद परिजन व दोस्‍तों ने सरकार से पूछे ये सवाल- देखें वीडियो

बुलंदशहर के स्‍याना में सोमवार को हुए बवाल में हुई थी इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार राठौर और एक युवक की मौत

2 min read
Google source verification
Inspector Subodh Kumar Singh

बुलंदशहर में बवाल: इंस्‍पेक्‍टर सुबोध की हत्‍या के बाद परिजन व दोस्‍तों ने सरकार से पूछे ये सवाल, जवाब देना होगा मुश्‍किल

शरद प्रकाश अस्‍थाना, नोएडा।बुलंदशहर के स्‍याना में सोमवार को हुए बवाल में इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार राठौर और एक युवक की मौत हो गई। सारा बवाल कथित गौकशी की अफवाह फैलने के बाद हुआ। इस मामले के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर प्रतिक्रया देकर कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठा रहे हैं। सुबोध कुमार सिंह राठौर के फेसबुक अकाउंट पर कई लोगों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़ें:बुलंदशहर हिंसा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार के खिलाफ कह दी ये बड़ी बात, मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

फेसबुक पर किया पोस्‍ट

फेसबुक अकाउंट पर हर्ष ठाकुर की एक पोस्‍ट में लिखा है, आरआईपी मामा जी, ठाकुरों की शान श्रीमान सुबोध कुमार सिंह राठौर जी, आप इस हिंदू-मुस्‍लिम के कारण आज शहीद हो गए। जब इस देश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी।

धर्म के नाम पर बवाल करने वालों पर साधा निशाना

विनोद कुमार चंदन की फेसबुक प्रोफाइल से एक मैसजे किया गया। इसमें भी धर्म के नाम पर बवाल करने वालों को निशाना बनाया गया है। पोस्‍ट में लिखा है, धर्म के मूर्ख ठेकेदारों ने पुलिस के जांबाज निरीक्षक की जान ले ली। सुबोध कुमार सिंह राठौर कोतवाली स्याना में कोतवाल थे। वह बहुत मिलनसार, सुह्रदयी और कर्तव्य के प्रति सदैव समर्पित थे। पुलिस विभाग उनकी क्षति-पूर्ति नहीं कर सकेगा। पुलिस के जांबाज रहे शेर को भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन।

यह भी पढ़ें: हिंसा और बवाल को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश

पूछे ये सवाल

धर्मेंद्र ठाकुर लिखते हैं, आज वो हमें अलविदा कह गया

क्या मिला नहीं पता,
क्या मिलेगा वो भी नहीं पता,
लेकिन क्या एक सच्चे, जांबाज कानून के रखवाले के साथ ये जो हुआ
क्या वो न्याय संगत है?
जिम्मेदार कौन?

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा काे लेकर यूपी सरकार ने की बड़ी घाेषणा

दोषियों को सजा दिलाने की मांग

सुलेमान ने पोसट किया, दुःखद। बहुत ही होनहार मेरे बड़े भाई जैसे स्याना कोतवाल सुबोध कुमार आज अपना कर्तव्य निभाते हुए भीड़ का शिकार होकर शहीद हो गए। मेरी कल ही उनसे बहुत अच्छी बात हुई थी फोन पर। मैंने उनसे कहा था कि मुजफ्फरनगर आ जाओ अब। कहने लगे भाई एक साल बाद आऊंगा। मन बहुत दुखी हैं आज। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। ऊपर वाला इस अपार दुःख को सहने की शक्ति उनके परिवार को प्रदान करें।

Story Loader