25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्मला सीतारमण को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, उत्तराखंड के दौरे पर थीं रक्षा मंत्री

केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को जान से मारने की धमकी दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 17 Sep 2018, 7:55 PM IST

nirmala sitharaman

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, पहुंची थी यहां

नई दिल्ली। उत्तराखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां रक्षा मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस खबर के आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को हिरासत में ले लिया है।

व्हॉट्सएप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी

बताया जा रहा है कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्माला सीतारमण सोमवार को उत्तराखंड के दौरें पर आईं। इससे पहले सोशल मीडिया के व्हॉट्सएप ग्रुप पर रक्षा मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा गया कि रक्षा मंत्री को गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। देखते ही देखते यह मैसेज वायरल हो गया। इस खबर के आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली में पुलिस की ओर से दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने बताया कि पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को रात में ही हिरासत में ले लिया था। उन्होंने बताया कि दूसरे व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है। उनका कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दूसरा आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

पुलिस का यह भी कहना है कि मामला हाई लेबल का होने के कारण अभी नामों का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, जैलजीबी के इंस्पेक्टर भीम भाष्कर इसकी जांच कर रहे हैं। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके बाद नामों का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने भी ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इस धमकी के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस हरकत में आ गई है। हालांकि, यह कन्फर्म नहीं किया गया है कि धमकी देने वाला कौना है और पीछे का मकसद क्या था?