4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: सेना से ही निकला मेजर की पत्नी की हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शनिवार को मेजर की पत्नी दिनदहाड़े हत्या की गई थी अब इस मामले में मेजर निखिल हांडा गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Jun 24, 2018

delhi army man's wife murder case turning to a love affair angle

दिल्ली: करीबी ने की थी मेजर की पत्नी की हत्या, लव अफेयर का हो सकता है मामला, सामने आए कई अहम सबूत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कैंट इलाके में आर्मी मेजर की पत्नी के हत्या मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। शनिवार को मेजर की पत्नी दिनदहाड़े हत्या की गई थी जिसके बाद इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। अब पुलिस ने इस वारदात के लिए मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से ही फरार निखिल को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। अभी तक जो भी सबूत मिले उस के आधार पर यह कत्ल अवैध संबंधों से जुड़ा लग रहा है। आपको बता इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए 6 टीम नियुक्त की गईं है।

गाड़ी और फोन से हुए कई खुलासे

दरअसल पुलिस को एक गाड़ी के बारे में पता चला है जिसमें शैलजा को एक आदमी के साथ देखा गया था। जांच के आधार पर हालांकि पुलिस ये मान रही कि इस केस कोई एक मुख्य अपराधी हो सकता है, लेकिन इस साजिश में इसके अलावा अन्य लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। इस गाड़ी के अलावा शैलजा के पास जो फोन बरामद हुआ था, उससे भी कई खुलासें हुए हैं। ये भी संभावना जताई जा रही कि इस वारदात से पहले कातिल और शैलजा के बीच कोई झड़प या मनमुटाव भी हुआ होगा है।

हत्या के पीछे के कारण का भी पता चला

मामले की जांच कर रहे डीसीपी विजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें कातिल के खिलाफ ठोस सबूत हासिल कर लिए हैं और अपराधी को ढूंढने के बेहद करीब हैं। डीसीपी का कहना है कि कत्ल के पीछे की वजह का पता चल गया है। जो अनुमानित मकसद यानि लूटपाट और सेक्सुअल असॉल्ट नहीं है। बल्कि कत्ल निजी संबंधों के चलते किया गया जिसके आरोपी परिवार के खास लोगों में से है। अब पूछताछ के बाद असली वजह के सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात से पहले जो व्यक्ति शैलजा के साथ कॉन्टैक्ट में थे, ये दोनों ही भारतीय सेना के नहीं हैं। पुलिस इनकी तलाश में है फिलहाल दोनों का फोन स्वीच ऑफ है।

दीमापुर में पोस्टेड थे मेजर अमित

अापको बता दीमापुर में पोस्टेड मेजर अमित द्विवेदी दिल्ली ट्रेनिंग में आए हुए थे। यहां से उन्हें यूएन मिशन पर सूडान जाना था। कथित तौर पर लव अफेयर के कारण हुए इस हत्या का शक निखिल पर था, जो मेजर रैंक का है। बताया जा रहा है कि ये अचानक दिल्ली आया था, और हत्या वाले दिन यानि शनिवार को उसे दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में शैलजा के साथ देखा गया था। पहले इस अफसर के फरार होने की खबर मिल रही थी।

मेट्रो स्टेशन के पास मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक शैलजा को घुटने की परेशानी थी जिस कारण वो पिछले चार दिनों से डॉक्टर के पास जा रही थीं। शैलजा के ड्राइवर से भी पूछताछ के बाद पता चला कि उसने शैलजा को सुबह साढ़े दस बजे छोड़ा था। आपको बता दें कि करीब 1 बजकर 28 मिनट पर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास वरार स्केयर में सड़क पर शैलजा की खुन से लतपथ लाश मिली थी। इस वारदात के करीब 4 घंटे बाद मृतक शैलजा के पति उनकी लापता होने की शिकायत लेकर नारायणा थाने पहुंचे थे।