23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धा जैसा कांड…होली की छुट्टियां मनाने गई सुमेधा शर्मा की बॉयफेंड जौहर महमूद ने की हत्या

होली की छुट्टियां मनाने गई डॉक्टर सुमेधा शर्मा की बॉयफेंड जौहर महमूद ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी हत्यारे ने जौहर ने किचन में यूज होने वाले चाकू का यूज किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Mar 2023, 3:12 PM IST

doctor-sumedha-sharma-went-to-jammu-kashmir-on-holi-boyfriend-mehmood-killed-her-with-a-knife.gif

Doctor Sumedha Sharma went to Jammu-Kashmir on Holi, boyfriend Mehmood killed her with a knife

जम्मू-कश्मीर के जानीपुर शहर के बाहरी इलाके से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला डॉक्टर को उसके प्रेमी ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की पहचान डॉक्टर सुमेधा शर्मा पुत्री कमल किशोर शर्मा निवासी तालाब तिल्लो (जम्मू) के रूप में हुई है, जिसे डोटा जिले के भद्रवाह निवासी महमूद गनई के पुत्र जौहर गनई ने मौत के घाट उतार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी हत्यारे का परिवार वर्तमान में पंपोर कलोनी में रहता है।

इस घटना के बारे में पता जब चला जब आरोपी हत्यारे ने फेसबुक के जरिए आत्महत्या के बारे में लिखा, जिसके बाद उसके एक रिश्तेदार ने देखा और पुलिस को सूचना दी। आरोपी हत्यारे जौहर ने हत्या के बाद आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद वह बच गया है।

आरोपी हत्यारे जौहर महमूद की हालत गंभीर
आरोपी ने खुद को चाकू मारने से पहले फेसबुक पर पोस्ट के जरिए कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है क्योंकि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है। इस पोस्ट को उसके एक रिश्तेदार ने देखा औत इस मामले की जानकारी जानीपुर पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन घर का मेन गेट अंदर से बंद था। इसके बाद किसी भी तरह पुलिस की टीम घर पर पहुंची तो देखा कि आरोपी के पेट में चाकू के चोट के गंभीर निशान हैं और पास में ही खून से लथपथ डॉ. सुमेधाष शर्मा का शव पड़ा हुआ था, पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी हत्यारा जौहर महमूद अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

होली की छुट्टी मनाने जोहर के घर गई थी डॉक्टर सुमेधा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर सुमेधा होली की छुट्टी मनाने के लिए 7 मार्च को जौहर के घर गई थी, जहां दोनों के बीच किसी मुद्दे पर लड़ाई हुई। बहस के दौरान आरोपी हत्यारे जौहर ने सुमेधा पर किचल में इस्तेमाल होने वाला चाकू घोप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से बताया गया है कि अभी इस मामले की जांच चल रही है, जिसको लेकर कई जानकारी सामने आना बाकी है। वहीं आरोपी और मृतका के परिजनों की ओर से इस बारे में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

एक ही कॉलेज में पढ़े थे सुमेधा और जोहर
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मृतका सुमेधा शर्मा और आरोपी जोहर जम्मू के डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) किया था। अभी सुमेधा जम्मू-कश्मीर के बाहर एक कॉलेज से एमडीएस कर रही थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में श्रद्धा जैसा कांड! झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड को गला घोट मार डाला, फ्रिज में शव छिपाया और कुछ घंटों बाद की शादी