
सिंधिया हाउस में आग में स्वाहा हो गए नीरव मोदी और विजय माल्या के खिलाफ सारे सबूत?
नई दिल्ली। शुक्रवार को दक्षिणी मुंबई स्थित आयकर विभाग के दफ्तर यानी सिंधिया हाउस में भीषण आग लग गई , जिसपर अब काबू पा लिया गया है। इस आग में होने वाले नुकसान की अब तक कुछ सही जानकारी निकल के नहीं आ पाई है लेकिन जो भी जानकारी आई है, वो काफी परेशान करने वाली है। आयकर विभाग के इसी दफ्तर में विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे कई आर्थिक अपराधियों से जुड़े दस्तावेज रखे गए थे। जिसके खाक होने की खबर आ रही है।
जल गए वो सबूत जिससे होती आर्थिक अपराधियों की गिरफ्तारी
सिंधिया हाउस की इस इमारत में आयकर का जांच विभाग है। यहीं पर बेनामी संपत्ति समेत आयकर से जुड़े कई अहम दस्तावेज रखे गए थे। आग के भीषण रूप के देखते हुए ये कहा जा रहा है कि अंदर रखे सारे दस्तावेज जल चुके हैं। जिनमें विजय माल्या, ललित मोदी , नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से जुड़ी फाइले में शामिल हैं। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे भारत सरकार उनको सजा देना चाहती थी। इस घटना के बाद आयकर विभाग बैकफुट पर नजर आ रहा है, क्योंकि जो दस्तावेज जले हैं उसे इकट्ठा करने में विभाग को काफी मुश्किलें आई थीं।
यह भी पढ़ें: एंटी टैंक स्पाइक मिसाइलें खरीदेगी भारतीय सेना , पाकिस्तान के खिलाफ होगा इस्तेमाल
नुकसान का आंकलन करेगा विभाग
आयकर विभाग के अधिकारियों से जब मीडिया ने माल्या, मोदी और चौकसी जैसे आर्थिक अपराधियों के दस्तावेजों को लेकर सवाल पूछा तो वो बचने नजर आए। विभाग के निदेशक (जांच) एए शंकर ने कहा है कि इस संबंध में फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन नुकसान की भरपाई के लिए आंकलन किया जा रहा है।
इन आर्थिक अपराधियों के दस्तावेज हुए स्वाहा
नीरव मोदी: पंजाब नेशनल बैंक के 14,300 करोड़ रूपए के घोटाले का मास्टरमाइंड है। वो बैंक के पैसे लेकर देश छोड़ चुका है। उससे जुड़ी फाइलें भी सिंधिया हाउस में ही रखा गया था।
ललित मोदी: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी है और वो भी भारत छोड़कर लंदन में रह रहा है।
विजय माल्या: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत देश के 17 बैंको का करीब 9,000 करोड़ रूपए लेकर माल्या भी देश छोड़कर फरार है। 2 मार्च 2016 को विजय माल्या अपने चार्टेड प्लेन से लंदन गया था और वहीं रह रहा है
साजिश या हादसा?
बता दें कि शुक्रवार की शाम 4 बजे सिंधिया हाउस में आग लगी, जिसके बाद करीब 2 दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। बिल्डिंग में फंसे लोगों को भी दमकल कर्मचारियों ने बचाया। शनिवार की सुबह आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और अब कूलिंग का काम चल रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में साजिश के तहत आग लगाई गई थी। वहीं दावा ये भी है कि शार्ट-सर्किट की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया था। 2013 में भी इस बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी।
Published on:
02 Jun 2018 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
