
Female patient raped in government hospital in Karnataka's Kalaburagi
Rape in Govt Hospital: बीमारी चाहे कोई भी हो लोग इलाज के लिए अस्पताल जाते है। जहां डॉक्टर-नर्स सहित अन्य सहयोगी स्टाफ उनका इलाज कर लोगों को नया जीवन देते है। इसी कारण डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। धरती के भगवान जहां लोगों की जान बचाते है उस अस्पताल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज का रेप किया गया। चौंकाने वाली घटना में दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कलबुर्गी से सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमस) में हुई। जहां महिला सात महीने से इलाज करा रही थी।
महबूब पाशा नामक शख्स ने दरिंदगी को दिया अंजाम-
सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को दूसरे शख्स ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान महबूब पाशा के रूप में हुई है। यह घटना गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमस) में हुई।
रात 11 बजे वार्ड में घुसकर मरीज की लुटी अस्मत-
कर्नाटक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे आरोपी वार्ड में घुसा और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक शख्स ने उसे पकड़ लिया और अधिकारियों को सौंप दिया। पीड़ित महिला का सात माह से अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्रह्मपुरा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
2020 में लखनऊ में सामने आया था ऐसा ही मामला-
इससे पहले ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया था। अक्टूबर 2020 में लखनऊ के सरकारी अस्पताल से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां एक महिला मरीज को बेहोशी की दवा देकर रेप करने के आरोप में डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
बेहोशी की दवा देकर महिला मरीज से रेप-
लखनऊ वाले केस की पीड़िता ने बताया था कि वह 30 अप्रैल को इलाज के लिये भाऊराव देवरस अस्पताल गई थी, जहां दोनों आरोपियों ने बेहोशी की दवा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गत मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर अगले दिन आरोपी वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
यह भी पढ़ें - भूत भगाने की आड़ में तांत्रिक ने नाबालिग से किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
Published on:
18 Mar 2023 01:44 pm

बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
