6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम
दो पक्षों के विवाद में युवक की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में हुर्इ शिनाख्त
Play video

दो पक्षों के विवाद में युवक की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में हुर्इ शिनाख्त

परिजनों ने घंटाघर पर जमकर हंगामा किया, पुलिस ने हत्यारोपी गिरफ्तार किया  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Feb 2018, 6:02 PM IST

मेरठ। जली कोठी के पटेल नगर में सोतीगंज में चोरी की गाड़ी काटने का बड़ा कारोबार करने वाले हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला का बेटा शादाब व उसके तीन साथी एक दुकानदार पर गोली चला रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अजय उर्फ रिंकू को गोली लग गर्इ आैर उसकी मौत हो गर्इ। उसकी शिनाख्त परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में करीब एक घंटे बाद की। इससे साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो गया। जली कोठी आैर घंटाघर क्षेत्र में जबरदस्त हंगामा हुआ। पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। बाद में पुलिस ने हत्यारोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पांच दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।