26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां अपनी 7 महीने की बच्ची को समझती थी घर की परेशानियों की वजह, गला दबाकर की हत्या

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में एक महीला ने अपनी सात महीने की सोती हुई बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 2 Sep 2018, 8:48 AM IST

murder

मां अपनी 7 महीने की बच्ची को समझती थी घर की परेशानियों की वजह, गला दबाकर की हत्या

नई दिल्ली। कहते हैं मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर जाती हैं, लेकिन दिल्ली के निजामुद्दीन में एक ऐसी कलयुगी मां सामने आई है जिसने अपनी सात महीने की बच्ची की बड़ी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमाॉर्टम के लिए भेजा, तब ऐसी बात निकल कर सामने आई जिसे जानकर सभी के होस उड़ गए।

यह भी पढ़ें-बांदीपोरा में सेना ने तीन आतंकियों को उतारा मौत के घाट, हथियारों का जखीरा बरामद, एक भी जवान शहीद

पुलिस को आई थी अंजान कॉल

बता दें कि यह मामला दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके का है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें शनिवार को एक अंजान कॉल आई, जिसमे 20 अगस्त को सात साल की बच्ची की पानी के टब में डूबने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जब पोर्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी के होश उड़ गए। दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी।

मां बेटी को मान रही थी घर की परेशानियों की वजह

बच्ची की मौत का खुलासा होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आगे की कार्रवाई करते हुए जब बच्ची की मां अदीबा से पूछताछ की तो गई तब उसकी बातों से पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने अदीबा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि जब उसकी बेटी हुई, तब से घर में परेशानियां शुरू हो गई। घर के लोग बीमार रहने लगे और आर्थिक स्थिति लगातार गिरती जा रही थी। पुलिस ने बताया कि इन सब के लिए वह अपनी बेटी को ही जिम्मेदार मान रही थी, जिसके बाद एक दिन उसने अपनी सोती हुई बेटी का गला दुपट्टे से घोंट दिया।

यह भी पढ़ें-शिकोहपुर लैंड डीलः भूपेंद्र हुड्डा और सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज, धोखाधड़ी का आरोप

आरोपी मां गिरफ्तार

वहीं, हादसा दिखाने के लिए मां ने बच्ची की डेडे बॉडी को पानी के टब में डाल दिया था, ताकि सबको ये लगे की बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।