3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंजी होने के डर से बीबीए की छात्रा ने की खुदकुशी, हेयर स्टाइल चैंज करने के बाद झड़ रहे थे बाल

गंजी होने के डर से बीबीए की छात्रा ने की खुदकुशी, हेयरल स्टाइल चैंज करन के बाद झड़ रहे थे बाल

2 min read
Google source verification
girl

गंजी होने के डर से बीबीए की छात्रा ने की खुदकुशी, हेयरल स्टाइल चैंज करन के बाद झड़ रहे थे बाल

नई दिल्ली। सजना संवरना लड़कियों के गहने के रूप में माना जाता है। बालों को संवारना हो या फिर चेहरे को सजाना बेहतर दिखने की चाह में लड़कियां क्या कुछ नहीं करतीं। लेकिन क्या आपको पता है लड़कियां सजने संवरने के प्रति इतनी आदत हो जाती है कि वे किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त ही नहीं कर पाती। कुछ ऐसा ही मामला हैदराबाद से सामने आया है जहां एक युवती ने सिर्फ इसलिए जान दे दी क्योंकि उसके बाल झड़ रहे थे।
पुलवामा में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 गांवों में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

दरअसल हेयर स्‍टाइल चेंज कराने के बाद बाल झड़ने की समस्‍या से दुखी होकर मैसूर की एक छात्रा ने नदी में छलांग लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस के मुताबिक आत्‍महत्‍या करने वाली छात्रा बीबीए की स्‍टूडेंट थी। उसने कुछ समय पहले मैसूर के एक लोकल पार्लर से हेयर ट्रीटमेंट लेकर बाल सीधे करवाए थे। इसके बाद उसके बाल लगातार झड़ रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा के माता-पिता ने पार्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।


मृतक छात्रा का नाम नेहा गंगमा बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम पेमइय्या और मां का नाम श्याला है। नेहा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। नेहा अभिभावकों ने बताया कि नेहा को डर लगने लगा था कि जिस तरह उसके बाल झड़ रहे हैं जल्द ही वो गंजी हो जाएगी। बस इसी डर के चलते नेहा ने पानी में कूद कर खुदकुशी कर ली।

मौसम विभाग का अलर्टः जनमाष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर समेत 10 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, 15 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

पूछताछ में पुलिस को नेहा की मां ने बताया कि, नेहा ने फोन करके बताया था कि उसके बाल लगातार झड़ रहे हैं। यही नहीं हेयर स्टाइल बदलने के बाद उसके बाल पतले हो रहे थे, जिससे वह गंजी होने के कगार पर थी। इस परेशानी के चलते वह अपने कॉलेज जाने से भी कतराने लगी थी। हेयर ट्रीटमेंट कराने के बाद से नेहा की त्‍वचा में एलर्जी भी हो गई थी। वह परेशान थी कि उसके दोस्‍त जब इसके बारे में उससे पूछेंगे, तो वह उन्‍हें क्‍या जवाब देगी। मां के मुताबिक नेहा इस समस्‍या की वजह से एक साल तक कॉलेज नहीं जाना चाहती थी। साथ ही वह अपने बाल किसी धर्मस्थल पर दान करके गंजी होना चाहती थी।

Story Loader