
NIA Arrest Women Terrorist Tania Parveen
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ( NIA ) ने महिला आतंकी तानिया परवीन ( Tania Parveen ) को हिरासत में लिया है। एनआईए से मिली जानकारी के मुताबिक तानिया परवीन पाकिस्तान के वॉट्सएप नंबर इस्तेमाल कर रही थी, इतना ही नहीं तानिया कई पाकिस्तान ( Pakistan ) वॉट्सएप ग्रुप ( WhatsApp Group ) का हिस्सा भी थी।
दरअसल तानिया को पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ( STF ) ने गिरफ्तार किया था। तानिया के पाकिस्तान ( Pakistan ) स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ( Lashkar e Taiba ) से संबंध रखने की बात भी सामने आई है।
एनआईए ने तानिया परवीन को शुक्रवार को अपनी हिरासत में लिया। आपको बता दें कि तानिया को स्पेशल टास्ट फोर्स इसी वर्ष 18 मार्च को गिरफ्तार किया था। तब से लगातार तानिया से पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान ये बात सामने आई है कि तानिया परवीन कई सोशल मैसेजिंग साइट्स के ग्रुप का हिस्सा थी।
दरअसल तानिया को मार्च में बांग्लादेश-बॉर्डर के पास स्थित मलयपुर गांव से उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि जिस इलाके से तानिया को गिरफ्तार किया गया वो बसीरहाट जिले में बदुरिया पुलिस स्टेशन के तहत आता है।
जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक जब तानिया को गिरप्तार किया गया तब वो मास्टर्स कोर्स के पहले वर्ष में पढ़ रही थी। तानिया अपने वॉट्सएप ग्रुप के जरिये भारतीय सेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही थी।
तानिया फेसबुक पर पहले सेना के अधिकारियों का पता लगाती थी, उसके बाद उनसे खुद ही दोस्ती करती थी। इसके बाद वो सेना के अधिकारियों से कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल कर लेती थी। उसके पास से सेना से जुड़ी कई गुप्त जानकारियां और दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
लश्कर से संबंधों का खुलासा
तानिया के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से संबंधों का पुख्ता सबूत मिले हैं। ये जानकारी स्पेशल टास्क फोर्स के महानिरीक्षक अजय कुमार ने दी। उन्होंने कहा तानिया लश्कर से संपर्क करने के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करती थी। अजय कुमार ने बताया कि, हमें उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई खुलासे होंगे। इन खुलासों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सकेगा।
Published on:
13 Jun 2020 05:14 pm

बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
