27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर होस्टेस सुसाइड मामले में नया खुलासा, घटना के दिन आरोपी पति ने किया था ऐसा काम…

एयर होस्टेस सुसाइड मामले में पुलिस ने एक और खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 17 Jul 2018, 1:57 PM IST

air hostess

एयर होस्टेस सुसाइड मामले में नया खुलासा, घटना के दिन आरोपी पति ने किया था ऐसा काम...

नई दिल्ली। एयर होस्टेस सुसाइड मामले में पुलिस ने एक और नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के दिन आरोपी पति ने अनीसिया की मां को कई बार फोन किए। इस दौरान उसने उनके साथ काफी बदतमीजी भी की।

मयंक पर लगे हैं कई गंभीर आरोप

पुलिस के मुताबिक, अनीसिया ने करी 11.40 पर अपनी मां को व्हाट्सऐप पर मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा था कि मयंक घर पर हैं, दोनों अलग-अलग कमरे में हैं। 12.11 बजे नीलम ने हालचाल के लिए बेटी को मैसेज किया तो मयंक ने दो बार कॉल कर नीलम से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यही नहीं 2.13 बजे और 2.24 बजे मयंक ने दो बार मैसेज कर अभद्र भाषा का प्रयास किया। पुलिस उसकी जांच कर रही है। वहीं, दिल्ली के पंचशील पार्क में अनीसिया की मौत के मामले में उसके परिजनों ने मयंक व उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक ओर जहां अनीसिया की मां ने बेटी के हनीमून की रात में क्या हुआ यह बताया। अनीसिया के भाई का आरोप है कि घटना वाले दिन एफएसएल की टीम को नहीं बुलाया गया। वहीं, मयंक के फ्लैट को भी सील नहीं किया गया। ऐसे में मयंक को वहां से सबूत नष्ट करने का भरपूर समय मिला। अनीसिया के सोशल साइट से अकाउंट डिलीट कर दिए गए। वहीं, उसके मोबाइल से भी छेड़छाड़ की गई है। करण का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर केस हल्का करने के लिए मौका दिया है। वहीं मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप सही नहीं है। पहले दिन क्राइम टीम ने जरूरी सबूत उठा लिये थे। इसलिए फ्लैट को सील नहीं किया गया।


इधर, अनीसिया की मां का कहना है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही मयंक व उनकी बेटी हनीमून के लिए दुबई गए थे, जहां मयंक ने होटल की लॉबी व कमरे में अनीसिया के साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर अनीसिया होटल छोड़कर दुबई में ही रहने वाली अपनी दोस्त के घर चली गई थी, जहां से वह अकेले स्वदेश लौट आई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी ने अनीसिया की मां के साथ भी बदसलूकी की। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपी मयंक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।