टिकरापारा पुलिस ने बताया, सोमवार देर रात हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बोरियाखुर्द में शोभायात्रा निकाली गई थी। संगम मैरिज हॉल के पास शोभायात्रा में शामिल कुछ युवकों ने रास्ता बंद कर दिया। उसी समय आर्यन तोमर अपने दोस्तों सिद्धांत निषाद, शुभम चंद्राकर और समीर साहू के साथ पहुंच गया। इन लोगों ने रास्ता बंद करने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसके बाद एक युवक ने दूसरे गुट के युवकों पर चाकू से हमला किया। इस हमले में आर्यन तोमर बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवक रवि तोड़े, शुभम चंद्राकर, समीर साहू भी घायल हो गए। तीनों घायल युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में एक नाबालिग सहित शुभम गिरी, रवि तोड़े, जयेश गिरी, सूरज नंदे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।