7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: 21 साल की महिला टीचर 17 साल की छात्रा के साथ फरार, परिजन बोले- लव जिहाद हो गया

Rajasthan News: गायब हुई छात्रा 12वीं में पढ़ती है, अपनी स्कूल टीचर के साथ उसके जाने की बात कही जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan News

Rajasthan News: तस्वीर को सिर्फ प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में एक महिला टीचर अपनी छात्रा के साथ ही फरार हो गई है। मामला श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल का है। जहां पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा भगा ले जाने का आरोप किसी उसकी टीचर पर ही है। छात्रा की उम्र 17 तो टीचर की 21 साल है। टीचर के अल्पसंख्यक समुदाय से होने की वजह से मामले में सांप्रदायिक रंग भी आ गया है। छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि स्कूल टीचर निदा उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गई है। इस काम में उसके भाई जुनैद और नवेद भी साथ हैं। ऐसे में इसे लव जिहाद के मामले की तरह देखा जाए। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दोनों स्टेशन पर देखी गईं साथ
छात्रा 30 जून को स्कूल आई थी फिर वापस नहीं लौटी। छात्रा की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि टीचर निदा भी उसी दिन से नहीं आ रही है। जयपुर रेलवे स्टेशन के एक सीसीटीवी कैमरे में दोनों साथ में दिखी हैं। ऐसे में दोनों के साथ-साथ जाने का शक गहरा गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में दोनों का अपनी मर्जी से साथ में जाने का मामला लग रहा है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों युवतियां एक-दूसरे को पसंद तो नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस का किचन से सामने आया न्यूड वीडियो, मचा हंगामा