scriptहोटल के मैनेजर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, होश में आने के बाद हुआ शॉकिंग खुलासा | rape in famous hotel room | Patrika News
क्राइम

होटल के मैनेजर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, होश में आने के बाद हुआ शॉकिंग खुलासा

पति के जाते ही महिला ने होटल का कमरा खोला, फिर जो हुआ उसपर यकीन करना मुश्किल।

May 05, 2018 / 06:43 pm

Kaushlendra Pathak

rape in hotel
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपने पति के साथ एक हफ्ते से एक फेमस थ्री स्टार होटल में ठहरी थी। एक दिन उसका पति किसी काम से बाहर गया, तभी होटल के मैनेजर ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला उसने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी और फिर कमरा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया।
इलाज कराने के लिए आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहनेवाली महिला अपने पति के साथ इलाज कराने के लिए गुरुग्राम आई थी। उन्होंने सेक्टर-45 स्थित एक थ्री स्टार होटल में कमरा बुक किया था। वो दोनों पिछले एक हफ्ते से यहां ठहरे हुए थे। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन आराम करने के लिए कहा था, इसके बाद दोनों वापस यूपी जाने वाले थे। बीते रविवार को, महिला का पति किसी काम से बाहर गया था। तभी होटल का मैनेजर राघव महिला के कमरे में पहुंचा और कमरा बदलने की बात कही। इस पर महिला ने अपने पति के वापस आने तक ठहरने की बात कही। इसके बाद 2 बार फिर से वो आया और तीसरी बार उसने महिला के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
बेहोशी की हालत में किया महिला के साथ रेप

घटना के बाद महिला ने अपने पति के साथ मिलकर गुरुग्राम के सेक्टर 40 थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब आरोपी उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था, तब वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर महिला को खुद के साथ बलात्कार होने का पता चला। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी मैनेजर राघव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से महिला की और तबीयत बिगड़ गई है।

Home / Crime / होटल के मैनेजर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, होश में आने के बाद हुआ शॉकिंग खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो