
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके रोंगटे खड़े दिए। बताया जा रहा है कि एक मासूम बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके घरवाले तुरंत हॉस्पिटल ले गए। लेकिन, डॉक्टर ने जो खुलासा किया उसके बारे में सुनकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। गर्भवती थी लड़की...
जानकारी के मुताबिक, मंडी के सरकाघाट उपमंडल में 13 साल की मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसके दादा-दादी बच्ची को जोनल हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर्स ने जब उसका चेकअप किया और जो सच्चाई बताई उसके बारे में सुनकर सबके होश उड़ गए। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची गर्भवती है, यह सुनते सबके पसीने छूट गए। फिर उसके घरवालों ने जब इस मामले में लड़की से बात-चीत की तो उसने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया। लड़की ने बताया कि इसी साल जनवरी में जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तो पास के रहनेवाले एक युवक ने इसके साथ जबरन रेप किया। उसने बताया कि इस हादसे के बाद वो काफी डर गई और यह सच्चाई किसी को नहीं बताई। उसने कहा कि वो काफी डरी हुई थी, इसलिए इस जिक्र उसने किसी से नहीं किया। लेकिन, चेकअफ के दौरान सारी सच्चाई सामने आ गई और मामले का खुलासा हो गया।
घरवालों ने दर्ज कराई शिकायत
बताया जा रहा है कि लड़की के मां की मौत काफी पहले हो चुकी है और उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। वो अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी। मामले का खुलासा होते ही उसके दादा-दादी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन, रेप की इस घटना ने सनसनी मचा दी है।
Published on:
10 May 2018 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
