8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBI के स्पेशल कोर्ट में इंद्राणी ने पीटर मुखर्जी से मांगा तलाक

सनसनीखेज़ शीना बोरा हत्याकांड मामले में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी और सौतेले पिता पीटर मुखर्जी पर हत्या और साजिश रचाने का आरोप तय हुआ है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anuj Shukla

•

Updated: 17 Jan 2017, 5:56 PM IST

Sheena Bora Murder Case: Indrani Mukerjea, Peter M

Sheena Bora Murder Case: Indrani Mukerjea, Peter Mukerjea cbi chargesheet

मुंबई. सनसनीखेज़ शीना बोरा हत्याकांड मामले में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी और सौतेले पिता पीटर मुखर्जी पर हत्या और साजिश रचाने का आरोप तय हुआ है। इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना के खिलाफ भी सीबीआई की विशेष कोर्ट ने आरोप तय किए। इस मामले में चौथा आरोपी और इंद्राणी का ड्राइवर श्यामवर राय सरकारी गवाह बन चुका है। इस बीच मंगलवार को इंद्राणी ने सीबीआई अदालत में पीटर से तलाक मांगा।

उसकी मांग पर विशेष जज एचएस महाजन ने कहा, यह उसका पर्सनल मामला है। इसके लिए उसे विशेष अदालत से अनुमति की आवश्यकता नहीं है। वह चाहे तो जेल से भी तलाक का आवेदन कर सकती है। इस दौरान पीटर कोर्ट में मौजूद नहीं था। 2002 में दोनों ने शादी की थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी।
इंद्राणी -पीटर पर तय हुए आरोप

इंद्राणी पर जो आरोप तय हुए हैं उसके मुताबिक़ उसने संपत्ति विवाद में बेटी शीना बोरा की हत्या की। पति पीटर मुखर्जी इंद्राणी द्वारा हत्या की साजिश के बारे में जानता था। आरोपों के मुताबिक़ इंद्राणी ने पति और ड्राइवर के साथ मिलकर मुंबई के बाहर एक कार में गला दबाकर शीना को मार डाला। बाद में उसके शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश हुई।

कौन है पीटर-इंद्राणी मुखर्जी, ऐसे खुला था शीना की हत्या का राज

पीटर स्टार इंडिया का सीईओ रहा है। जबकि उसकी वाइफ इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया की सीईओ रही हैं। शीना, इंद्राणी की पहली शादी से हुई बेटी थी। जबकि संजीव खन्ना इंद्राणी का दूसरा पति है। पीटर से शादी से पहले इंद्राणी और संजीव का तलाक हुआ था। शुरुआत में पीटर के घर में इंद्राणी ने शीना को अपनी छोटी बहन बताया था। उसके मर्डर का राज तब खुला, जब इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर को मुंबई पुलिस ने अवैध हथियार के एक केस में गिरफ्तार किया। इसी पूछताछ में उसने शीना बोरा की हत्या मामले का भी खुलासा कर दिया। श्यामवर ने बताया था कि 24 अप्रैल, 2012 को इंद्राणी ने बेटी शीना को फोन करके नेशनल कॉलेज बुलाया था। शीना उस समय पीटर मुखर्जी (इंद्राणी के मौजूदा पति) के बेटे राहुल मुखर्जी के साथ लिव-इन रिलेशन में थी।

श्यामवर के खुलासे: ठिकाने लगाने से पहले इंद्राणी ने शीना को लगाई थी लिपस्टिक

सरकारी गवाह के रूप में इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय ने बड़े खुलासे किए थे। उसने बताया कि किस तरह इंद्राणी ने शीना को मारा और जलाया। इसमें खुद उसकी भूमिका और संजीव खन्ना (इंद्राणी के पूर्व पति) की भूमिका का भी उसने खुलासा किया है। ड्राइवर ने बताया था कि कैसे इंद्राणी ने शीना की लाश ठिकाने लगाने से पहले लिपस्टिक लगाई थी। श्यामवर 2004 से पीटर मुखर्जी के यहां ड्राइवर था। फैमिली में इंद्राणी मुखर्जी और विधि भी थे।

इंद्राणी ने कहा था- मुझे मां कहकर बदनाम कर रही है शीना

एक पूछताछ में श्यामवर ने बताया था - 2012 मार्च एंड में काजल मैडम ने मुझसे कहा कि इंद्राणी मैडम बोली हैं कि श्याम के नाम स्काइप अकाउंट खोलकर दो। काजल मैडम अकाउंट चालू कर चली गईं। फिर स्काइप पर इंद्राणी मैडम ने बात की। बोलीं, तुम्हारी फैमिली का मेडिकल और बच्चों की पढ़ाई सब मेरी जिम्मेदारी है। नौकरी भी लाइफ टाइम रहेगी। शीना और मिखाइल मुझे मां कहकर बदनाम कर रहे हैं। प्रॉपर्टी का झगड़ा चल रहा है। साहब के लड़के राहुल से शीना का अफेयर है। मुझे शीना और मिखाइल को मारना है। तुम्हें कुछ नहीं होगा।