क्राइम

Shraddha Murder Case: 4 राज्यों में सबूत जुटा रही पुलिस, अब तक न कत्ल का हथियार मिला, न मोबाइल

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। 4 राज्यों की पुलिस सबूत तलाशने में लगी हुई है। पुलिस अबतक न तो श्रद्धा का मोबाइल तलाश सकी है, न उसका सिर और न ही कत्ल में इस्तेमाल हथियार को ढूंढ पाई है।

2 min read
Shraddha Murder Case

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस पुलिस के लिए पहेली बन गई है। 4 राज्यों की पुलिस आरोपी आफताब से घटना स्थल पर लेकर पूछताछ कर रही है। केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस बार-बार महरौली के जंगलों में कत्ल के सबूत खंगालने जा रही है। लेकिन कई सवाल अभी तक अनसुलझे हैं। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अबतक ना कत्ल का हथियार मिला, ना ही मोबाइल। पुलिस श्रद्धा के सिर को तलाश रही है। आरोपी आफताब पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहा। पूछताछ के दौरान वह वह सिर्फ गुमराह करने वाली बातें बता रहा है। सबूतों को जुटाने के लिए पुलिस दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में हाथपांव मारने में जुटी है। कोर्ट ने पुलिस को आफताब का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत भी दे दी है। साकेत कोर्ट ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को 5 दिनों के भीतर आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है।


श्रद्धा मर्डर केस की जांच में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश की टीमें सबूत तलाशने में जुटी हुई है। एक टीम ने गुरुग्राम में स्थित एक कंपनी का दौरा किया, आफताब इस कंपनी में काम करता था। यहां के कर्मचारियों से आफताब के व्यवहार को जानने की कोशिश की गई। इसके अलावा एक टीम हिमाचल के उस होटल की जांच करने भी पहुंची, जहां आफताब और श्रद्धा जाकर ठहरे हुए थे।


पुलिस इसलिए परेशान हो रही है कि आरोपी आफताब कुछ भी नहीं बता रहा। कुछ बता भी रहा है तो सिर्फ गुमराह करने वाली बातें। आफताब ने शुरुआत से दिल्ली पुलिस को चकमा देने के लिए कई मनगढ़ंत कहानियों का सहारा लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद सारी सच्चाई उगल दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स भी बरामद कर लिए हैं। टूटी हुई हड्डियों से ये पक्का नहीं कि वो श्रद्धा की हैं, इसलिए पुलिस अब इनकी डीएनए जीनोम टेस्टिंग कराएगी।


आफताब एक मंझे हुए क्रिमिनल की तरह व्यवहार कर रहा था। उसके गुनाह से जैसे-जैसे पर्दा उठ रहा है, वैसे-वैसे उसकी क्रूरता उजागर हो रही है। बताया जा रहा है कि आफताब ने पहले गला दबाकर श्रद्धा की हत्या की और फिर श्रद्धा के शरीर को टुकड़ों में उसने काटा। करीब 10 घंटे तक श्रद्धा के शरीर पर उसने इलेक्ट्रिक आरी चलाई। श्रद्धा का चेहरा पहचान में न आए, इसलिए उसने चेहरे को जलाने की कोशिश भी की।

Published on:
19 Nov 2022 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर