एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लाल रंग की टी-शर्ट पहना हुआ था, जिससे उसकी पहचान हो सकी। वहीं, इस मामले में जब स्कूल के स्टाफ से पूछताछ की गई तो किसी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। वहीं, प्रिंसिपल का कहना है कि वो इस घटना के लिए झमाप्रार्थी हैं, लेकिन वो फिलहाल शहर से बाहर हैं। फिलहाल, पुलिस के पास से इससे ज्यादा जानकारी नहीं जुट पाई है। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आज कोर्ट में पेश भी करेगी। इधर, लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है।