11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 वीं में अच्छे नबंर दिलाने का लालच देकर टीचर ने कई बार बनाए संबंध, राज खुलने पर लोगों ने बिना कपड़ों के घुमाया

अच्छे नंबर दिलवाने का लालच देकर एक टीचर ने नाबालिग छात्रा से कई बार संंबंध बनाए।

2 min read
Google source verification
rape

10 वीं में अच्छे नबंर दिलाने का लालच देकर टीचर ने कई बार बनाए संबंध, राज खुलने पर लोगों ने बिना कपड़ों के घुमाया

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक टीचर ने नाबालिग छात्रा को १०वीं में अच्छे नंबर दिलवाने का लालच देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। वहीं,6 महीने बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो लोगों ने टीचर को बिना कपड़ों के पूरे इलाके में घुमाया। अब निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गंभीर बीमार पड़ने पर हुआ मामले का खुलासा

बताया जा रहा है कि १६ साल की छात्रा का एक दिन अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसकी हालत ऐसी हो गई कि छात्रा को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। जहां डॉक्टर्स ने कहा कि लड़की प्रेग्नेंट है। इसके बाद लड़की ने खुलासा किया कि टीचर ने उसका यौन शोषण किया है।

6 महीने में कई बार किया बलात्कार

पीड़ित छात्रा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल के टीचर रामबाबू (३८ साल) से वो ट्यूशन लेती थी। टीचर ने उससे कहा कि १०वीं में वह उसे अच्छे नंबर दिलवा देगा। पीड़िता ने बताया कि ६ महीने में आरोपी टीचर ने यह लालच देकर उससे कई बार संबंध बनाए।

फिर हुआ यह चौंकाने वाला खुलासा

पीड़िता ने बताया कि १०वीं में वो पास हो गई और उसके अच्छे नंबर भी आए। इसके बाद उसने एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन भी ले लिया। लेकिन, इसी बीच उसे पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। छात्रा ने तुरंत रामबाबू से संपर्क किया। टीचर रामबाबू ने उसे कुछ गोलियां दे दी। छात्रा के गोलियां लेने के बाद उसे भारी रक्तस्त्राव हो गया। इसके बाद इस चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

आरोपी ने स्वीकार किया रेप करने की बात

वहीं, मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर रामबाबू दो साल पहले ही वह अपनी पत्नी और दो बच्चों से बुरे व्यवहार के चलते अलग हो गया था। पुलिस ने बताया कि रामबाबू ने भी स्वीकार कर लिया है कि वह काफी समय से लड़की से यौन संबंध बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी रामबाबू के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।