
नई दिल्ली। साईबर क्राइम यूनिट (साइपैड) ने प्रवासी भारतीय अभिनेत्री ईशा शरवानी से रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
ईशा इस समय ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रह रही हैं। आपको बता दें कि ईशा शरवानी फिल्म "लक बाय चांस" से काफी चर्चा में आ गईं थी।
जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों ने अभिनेत्री ने ऑस्ट्रेलियाई कर अधिकारी बनकर धोखाधड़ी की।
दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर क्राइम यूनिट (CyPAD) ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने एक्ट्रेस को अपने जाल में फंसा कर उससे वेस्टर्न यूनियन और RIA मनी ट्रांसफर के माध्यम से 5,700 AUD (लगभग 3 लाल रुपये) ट्रांसफर कराए।
आपको बता दें कि ईशा ने 2005 में विवेक ओबेरॉय के साथ "किसना" से बॉलीवुड में शुरुआत की थी।
इसके बाद में उन्हें "गुड बॉय, बैड बॉय", "डेविड" और "क़रीब क़रीब सिंगले" जैसी फ़िल्मों में देखा गया था।
Updated on:
19 Sept 2019 11:53 am
Published on:
19 Sept 2019 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
