6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रयान-2: इसरो पर टिकी देश की निगाहें, लैंडर विक्रम से संपर्क करने का अब घट रहा समय

भारत के मिशन चंद्रयान-2 को लेकर अब देश की धड़कनें तेज देशवासियों को अब इसरो की घोषणा का इंतजार चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से अभी संपर्क नहीं साध पाया
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Sep 19, 2019

a2.png

,,,,

नई दिल्ली। भारत के मिशन चंद्रयान-2 को लेकर अब देश की धड़कनें तेज होने लगी हैं। अब जबकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) द्वारा निर्धारित चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क करने का आज के अलावा एक ही देश बचा है।

ऐसे में देशवासियों को अब इसरो की घोषणा का इंतजार है। वहीं, इसरो के प्रयास के साथ ही देशवासी भी लैंडर विक्रम से संपर्क साधने के लिए दुआएं कर रहे हैं।

वो बात अलग है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से अभी संपर्क नहीं साध पाया है।

IIFA Awards 2019: आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस तो रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला

वहीं, भारतीय स्पेस एजेंसी लैंडर विक्रम से कम्यूनिकेशन बनाने के हरसंभव प्रयास में जुटी है। आपको बता दें कि 7 सितंबर को विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग करनी थी।

इससे पहले की वह यह कर पाता उसने नियंत्रण खो दिया और वहां उसने क्रैश लैंडिग की।

ISRO के चंद्रयान-2 ने हासिल की 6 बड़ी उपलब्धियां, ऐसे रचा इतिहास!

अगर इसरो लैंडर से संपर्क बनाने में सफल होती है तो यह न केवल अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि ऐसा करके भारत एक नया इतिहास रच देगा।

हालांकि तिल-तिल कर कम हो रहे समय को देखते हुए अब इसरो के पास कम समय तो बचा ही है, इसके साथ ही सफलता की गुंजाइश भी कम होती जा रही है।

वैज्ञानिकों के अनुसार इसरो को प्राप्त डेटा से सभी पहलुओं की जांच करनी होगी। उन्हें इस बात का भी पता लगाना चाहिए कि ऐसा क्या हुआ था जो नहीं किया गया और उसके बिना ही परिणाम की कल्पना कर ली गई।

उन्होंने आगे कहा कि इसरो को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि विभिन्न विफलता पहलुओं की किस सीमा तक जांच की गई थी।

चांद के कई राज खोलेगा चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर, भेजगा अंधेरे वाले हिस्से की तस्वीर

इसरो को इसकी तह तक जाना होगा। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए इस प्रकार की जांच में काफी समय लगेगा।