25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटिहार: रंगीन मिजाज डॉक्टर को नर्सों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जूते-चप्पल और लात-घूसों से किया हमला

इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 16 Sep 2018, 10:04 AM IST

Pitai

कटिहार: रंगीन मिजाज डॉक्टर को नर्सों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जूते-चप्पल और लात-घूसों से किया हमला

पटना। बिहार फिर से चर्चा में हैं। इस बार किसी की हत्या नहीं बल्कि डॉक्टर की पिटाई को लेकर है। एक अस्पताल के रंगीन मिजाज डॉक्टर को ट्रेनी नर्सों ने जमकर पीटा है। गुस्साई छात्रों ने आरोपी डॉक्टर के कपड़े भी फाड़ दिए।

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर करने जा रहे हैं सियासी पदार्पण, आज जेडीयू में होंगे शामिल

डॉक्टर पर लगा छेड़खानी का आरोप
खबरों के मुताबिक, बिहार के कटिहार में सदर अस्पताल स्थित नेत्र चिकित्सालय के आंखों के डॉक्टर मो. जावेद पर छेड़खानी का आरोप लगा है। छेड़छाड़ से गुस्साई नर्सिंग की छात्राओं ने आरोपी डॉक्टर की पिटाई कर दी। नेत्र चिकित्सक मो. जावेद को एएनएम की ट्रेनिंग ले रही एक छात्र के साथ इस हरकत के विरोध में नर्सिंग की छात्राओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान बीच बचाव में आए कई डॉक्टर्स को भी नर्सों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साई छात्राओं ने सदर अस्पताल में छेड़खानी के अारोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस छात्राओं को समझाने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर जावेद पर एक महिला एएनएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा। इस बात की शिकायत करने के लिए सभी एएनएम सिविल सर्जन डॉ मुर्तजा अली के पास पहुंचीं। जिसके बाद आरोपित डॉक्टर को बुलाया गया। बातचीत चल ही रही थी कि इसी दौरान नर्सें भड़क गईं और आरोपी डॉक्टर को उनके हवाले करने की मांग करने लगीं। सिविल सर्जन चेंबर में आरोपित पर लात-घूसों और चप्पल से मार पिटाई की गई।


वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि कई छात्राएं आरोपी को घेरे हुए हैं। उस पर लात-घूस थप्पपड़ों की बरसात हो रही है। डॉक्टर के कपड़े भी फाड़े गए हैं। वीडियो में छात्रों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। आरोपित डॉक्टर को किसी ने मेज पर चढ़कर पीटा तो किसी ने चप्पलों से।