scriptज्योतिरादित्य सिंधिया की भक्ति का मिला इनाम, अब भाजपा में मंत्री बनी इमरती | imarti devi got minister in shivraj cabinet know biograbhy | Patrika News
डबरा

ज्योतिरादित्य सिंधिया की भक्ति का मिला इनाम, अब भाजपा में मंत्री बनी इमरती

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी टीम का किया विस्तार

डबराJul 02, 2020 / 09:37 pm

monu sahu

imarti devi got minister in shivraj cabinet know biograbhy

ज्योतिरादित्य सिंधिया की भक्ति का मिला प्रसाद, अब भाजपा में मंत्री बनी इमरती

डबरा। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक और डबरा की विधायक इमरती देवी सुमन को दूसरी बार मप्र के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 2018 में 25 दिसंबर को उन्हें कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। अब वे भाजपा सरकार में मंत्री बनाई गई हैं। उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी होने का पिछली बार भी लाभ मिला और इस बार भी उन्हें सिंधिया के एक इशारे पर मंत्री पद छोडकऱ पार्टी बदलने का फायदा मिला है।
शिवराज के मंत्रिमंडल में ग्वालियर चंबल संभाग से बनाए नौ मंत्री, सिंधिया के प्रति है ऐसी निष्ठा

45 वर्षीय इमरती देवी सुमन का जन्म 1075 में हुआ था। इन्हें राजनीति का करीब 15 साल का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम 1905 में रखा और जिला पंचायत ग्वालियर की सदस्य चुनी गई। इससे पहले वे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में काम करती रही। वे 2018 में वह तीसरी बार डबरा से विधायक चुनी गईं। इससे पहले वे साल 2008,2013 में विधायक चुनी गईं थी पर प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से वे मंत्री नहीं बन सकी। 2018 के चुनाव में तो उन्होंने रेकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराई थी।
breaking : जिले में अब दो दिन बंद रहेंगे बाजार, मार्केट खुलने का भी बदला समय

वे कांग्रेस से चुनाव लड़ी और भाजपा के कप्तान सिंह सहकारी को 57446 मतों से पराजित किया। अच्छी खासी जीत का इनाम भी उन्हें मिला और कमलाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री बनाई गईं। ठेट देहाती भाषा और खराखरा बोलने वाली इमरती देवी सहज और सरज स्वभाव की हैं। जनता के बीच सीधा संवाद रखती हैं इसलिए जनता में उनकी अच्छी खासी पकड़ है।

Home / Dabra / ज्योतिरादित्य सिंधिया की भक्ति का मिला इनाम, अब भाजपा में मंत्री बनी इमरती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो