
light off
बढ़ती भीषण गर्मी के बीच अब कूलर और एसी ही लोगों का सहारा हैं, ऐसे में यदि बिजली व्यवस्था फेल हो जाए तो लोगों का सुकून छिनना लाजमी है। ऐसे ही हाल इन दिनों में दमोह शहर में है। ट्रिपिंग, फॉल्ट और अघोषित बिजली कटौती के चलते शहर के हर मोहल्ले में रोजाना 5 से 7 बार तक बिजली बंद हो रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं।
बिजली कटौती बढऩे से बिजली कंपनी के दमोह शिकायत सेंटर पर शिकायतें अब दोगुनी हो गई हैं। पहले शहर में औसत ८० शिकायतें एक दिन में दमोह और जबलपुर सेंटर पर पहुंचती थीं, जो इन दिनों 200 से 250 तक पहुंच गई हैं। पत्रिका ने दमोह शिकायत सेंटर पर दोपहर में पहुंचकर देखा, जहां 23 शिकायतें सुबह से ही दर्ज हो चुकी थी, इसके अलावा कॉल एक के बाद आ रहे हैं। इसके अलावा लोग भी अपनी शिकायतें लेकर शिकायत कक्ष में पहुंच रहे थे।
रात और सुबह से आई शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें विवेकानंद नगर, श्रीवास्तव कॉलोनी, सिविल वार्ड 7, सिविल वार्ड 4, मुकेश कॉलोनी, एसपीएम नगर के आसपास की थीं। यहां के वासिंदों के अनुसार रात से ही लाइट नहीं आ सकी है। कुछ जगहों पर है तो बार-बार ट्रिप हो रही हैं। कुछ जगह लो वोल्टेज की समस्या बताई गई। मामले में जब अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने विवेकानंद, श्रीवास्तव कॉलोनी और सिविल 7 के विद्युत ट्रांसफार्मर जलने की बात की बताई, जिनके सुधार दोपहर 12 बजे तक नहीं हो सके थे। बताया जा रहा है कि यह पूरा एरिया टी-7 फीडर के तहत आता है।
श्रीवास्तव कॉलोनी में रहने वाले इंद्रपाल तोमर ने बताया कि रात को ही बिजली गुल हो गई थी। काफी शिकायतों के बाद कोई सुधार नहीं किया गया। सुबह 9 बजे बताया गया कि ट्रांसफार्मर जल गया है, इसके बाद दोपहर 12 बजने को है, ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। टी-7 फीडर के ही ये तीनों ट्रांसफार्मर थे, जिनके जलने से क्षेत्र में रात में अंधेरा छाया रहा, वहीं यहां रहने वाली करीब 30 हजार आबादी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तोमर के अनुसार पूरी रात से वह और उनके परिवार के लोग सो भी नहीं पाए हैं।
दमोह शहर के मुख्य चौराहा पलंदी चौराहा की हाई मास्ट और आसपास की स्ट्रीट लाइन बीते एक पखवाड़ा से बंद है, जिससे यहां से रात के समय गुजरने वाले लोग अंधेरे में ही गुजरते हैं। साथ ही सड़कों पर घुप्प अंधेरा होने के कारण दुर्घटनाएं और चोरी आदि का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी मनीष पलंदी, राकेश जैन, दिनेश असाटी ने नगरपालिका से मांग की है कि तत्काल क्षेत्र की हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट शुरू कराए जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
70 की जगह 150 एएमपीईआर हो गया लोड
टी-7 फीडर पर सबसे ज्यादा लोड
200 से 250 शिकायतें रोजाना शहर से
6 टीम के 36 मेंबर कर रहे सुधार कार्य
3 ट्रांसफार्मर एक ही रात में जले
वर्शन
शहर में लगातार लोड बढ़ रहा है। मौजूदा समय में यह डबल हो गया है। टी-७ फीडर में सबसे ज्यादा लोड हैं, यहां बीती रात ३ ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे बिजली बंद रही है। शिकायतें भी २०० से अधिक प्रतिदिन आ रही हैं। टीमें काम कर रही हैं।
एमएल साहू, डीई बिजली कंपनी दमोह
Published on:
28 May 2026 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
