27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में फिसड्डी रहा दमोह का पांचवी और आठवीं का रिजल्ट

प्रदेश में दमोह को आठवीं में 51 तो पांचवी में मिली 52वीं रैंक,रिजल्ट प्रतिशत बढ़ा

3 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Mar 26, 2026

प्रदेश में आठवीं में 51 तो पांचवी में मिली 52वीं रैंक,रिजल्ट प्रतिशत बढ़ा

- प्रदेश में आठवीं में 51 तो पांचवी में मिली 52वीं रैंक,रिजल्ट प्रतिशत बढ़ा

दमोह. राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया है, जिसमें दमोह जिला का रिजल्ट दोनों ही कक्षाओं में प्रदेश में फिसड्डी रहा है। कक्षा पांचवीं में जहां प्रदेश में सबसे आखिरी रैंक यानि 52वीं रैंक मिली है, जबकि कक्षा आठवीं में प्रदेश में 51वीं रैकं मिली है।

खास बात यह है कि इस बार जिले में दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट में बढ़ोत्तरी हुई है, बावजूद इससे प्रदेश के अन्य जिलों से बेहतर हमारे जिले के बच्चे नहीं कर सके हैं। जिले में पांचवी में 4 तो आठवीं में 8 प्रतिशत तक रिजल्ट इस बार बढ़ा हैं। बुधवार को सुबह ही राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया था, जिससे बच्चों ने वेबसाइट पर पहुंचकर समग्र आइडी या रोल नंबर डालकर प्राप्त किया। बच्चों और उनके अभिभावकों ने सफलता पर खुशियां मनाई, जबकि फेल हुए बच्चों को ढांढस बंधाया गया, इनके लिए अभी पास होने मौके दिए जाएंगे।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस बार सामने आए रिजल्ट के आंकड़ों में लड़के और लड़कियों के पासिंग प्रतिशत में ज्यादा अंतर तो नहीं है, लेकिन फिर भी पांचवी और आठवी में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। रेकॉर्ड के अनुसार आठवीं में 10433 लड़कियां शामिल हुए, इनमें से 9201 लड़कियां पास हुईं। इसी तरह 10701 लड़कों ने परीक्षा दी, इनमें से 8769 ने सफलता प्राप्त की। इसी तरह पांचवीं में 11590 लड़कियों ने परीक्षा दी, इनमें से 10429 लड़कियां पास हुईं, जबकि 12283 लड़के परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 10369 ने सफलता प्राप्त की।

पांचवी में 4 तो आठवीं में 8 प्रतिशत बढ़ा रिजल्ट

जिले में इस बार पांचवी कक्षा में 87.12 प्रतिशत रिजल्ट रहा है, जो कि बीते साल 83.11 था। इस तरह 4 प्रतिशत रिजल्ट की बढ़ोत्तरी जिले में हुई हैं। इसी तरह आठवीं में इस बार 85.16 प्रतिशत रिजल्ट रहा है, जबकि बीते साल यह रिजल्ट 77 प्रतिशत था। इस तरह इस बार 8 प्रतिशत रिजल्ट की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि 2024-25 का रिजल्ट और भी खराब आया था।

8वीं और 5वीं में पथरिया का सबसे अच्छा रहा रिजल्ट

आठवीं में बटियागढ़ में 2731 में से 2017, दमोह में 6154 में से 5724, हटा में 3193 में से 2314, जबेरा में 2990 में से 2374, पटेरा में 2319 में 1744, पथरिया में 2792 में से 2678, तेंदूखेड़ा में 2791 में से 2626 बच्चे पास हुए हैं। इसमें सबसे अच्छा रिजल्ट पथरिया का 90.33 तो हटा का सबसे कम 81.33 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। इसी तरह पांचवी कक्षा में बटियागढ़ में 3096 में से 2596 में, दमोह में 6703 में से 5241, हटा में 3534 में से 2803, जबेरा में 3267 में से 2733, पटेरा में 2734 में 2132, पथरिया में 3260 में से 2832, तेंदूखेड़ा में 2996 में से 2461 बच्चे पास हुए हैं। इसमें सबसे अच्छा रिजल्ट पथरिया का 90.65 तो दमोह का 83.83 प्रतिशत रहा है।

कक्षा आठवी परिणाम एक नजर में

51 वीं रही प्रदेश में रैंकिंग

21134 छात्रों ने परीक्षा दी

17997 हुए पास

85.16 प्रतिशत रहा रिजल्ट

5126 का ए और ए प्लस रहा रिजल्ट

24.25 प्रतिशत रहा ए और ए प्लस रिजल्ट

कक्षा पांचवीं का परिणाम एक नजर में

52 वीं रैंक रही प्रदेश में

23873 छात्रों ने दी परीक्षा

20798 हुए पास

87.12 प्रतिशत रहा रिजल्ट

3413 बच्चों का ए और ए प्लस रहा रिजल्ट

14.30 प्रतिशत रहा रिजल्ट

वर्शन

पिछले साल की तुलना में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। शिक्षकों की मेहनत और सरकार की विभिन्न शिक्षा योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव ने परीक्षा परिणामों में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई है। जो बच्चे फेल हुए हैं, उन्हें भी दोबारा पेपर देने का मौका मिलेगा। मुकेश द्विवेदी, डीपीसी दमोह