
दमोह. शहर का मुख्य बाजार हो या वार्ड, सभी जगह कचरा डंप खत्म करने की व्यवस्था पूर्व में ही खत्म हो चुकी है। यही वजह है कि अब शहर में कंटेनर रखे हुए नहीं देखे जाते, लेकिन कचरा कलेक्शन व्यवस्था फेल रहने के बाद अब खुले में ही कचरा डालने की प्रथा शुरू हो गई। खास बात यह है कि नगरपालिका इस कचरे का उठाव तो कराती है, लेकिन अब तक ऐसा कोई प्लान तैयार नहीं जा सका है, जिससे कि बाजार में डंप होने वाले कचरा यहां एकत्र ही न हो पाए। यहां तक की बाजार में वाहन से होने वाला कचरा कलेक्शन व्यवस्था भी फेल है।
पत्रिका ने शहर के मागंज स्कूल के सामने, नया बाजार, कचौरा बाजार, नगरपालिका टाउन हाल, पलंदी चौराहा के पास, बड़ापुल के पास, होदी तिराहा के पास कचरे के ढेर लगे देखे गए। इसके अलावा छोटे-छोटे ढेर मुख्य बाजार में भी देखने मिले। इतना ही नहीं शहर के दूसरे छोर और वार्डों को मिलाकर देखा जाए तो इन कचरे के ढेरों की संख्या ५० से अधिक हो जाती है।
शहर के प्रमुख व व्यस्ततम कचौरा बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अंबेडकर भवन के आसपास फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़ी-गली सामग्री खुलेआम फेंकी जा रही है। साथ ही प्लास्टिक और अन्य रासायनिक कचरे को भी यहां डंप किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस कचरे में हर रात आग भी लगाई जाती है, जिससे उठता जहरीला धुआं आसपास के दुकानदारों और आम नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इस समस्या को लेकर कई बार लोगों द्वारा नगर पालिका को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पत्रिका ने जब कचरा डंप मामले में पड़ताल की, तो पता चलता है कि नगरपालिका ने अब तक कोई ऐसा प्लान ही नहीं बनाया, जिससे कचरा डंपिंग रुक सके। कचरा कलेक्शन वाहन भी दुकानों पर समय नहीं पहुंचते हैं, कुछ दुकानदारों का कहना था कि वाहन की नहीं आते हैं तो कहां कचरा फेकें। ऐसे में जो डंपिंग एरिया हैं, वहां कचरा डाल देते हैं। नगरपालिका यदि कोई व्यवस्था बनाए या कचरा कलेक्शन वाहन नियमित रात ९ बजे आए तो हम उसमें सहयोग करेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुसार कोई भी व्यक्ति या विक्रेता सार्वजनिक स्थल पर कचरा नहीं फेंक सकता। खुले में कचरा जलाना पूरी तरह अवैध है और ऐसा करने पर आर्थिक दंड व कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
अंबेडकर भवन क्षेत्र में कचरा डालने पर रोक लगे।
दोषी विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया जाए।
मुख्य बाजार में कचरा डंपिंग पूरी तरह खत्म किया जाए।
कचरा डालने वाले दुकानदारों पर स्पॉट फाइन हो।
क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
कचरे के लिए नियमित वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
जागरुकता अभियान चलाकर दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी जाए।
वर्शन
बाजार में कचरा प्रबंधन के लिए प्लान तैयार है। यहां कचरा कलेक्शन वाहनों में दुकानदार कचरा नहीं डालते है, जो डंपिंग एरिया में ही फेक रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र पटेल, प्रभारी एचओ नगरपालिका दमोह
Published on:
07 Apr 2026 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
