जिला अस्पताल में इलद्मजरत युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तारजिला अस्पताल के स्टोररूम में हुई थी घटना
दमोह. जिला अस्पताल में इलाजरत एक युवती को अस्पताल के ही स्टोररूम में बंद करके उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी आरके गौतम ने बताया है कि १७/१८ दिसंबर की दरम्यानी रात जिला अस्पताल के महिला मेडीकल वार्ड में इलाजरत एक युवती की मां ने रात करीब १२ बजे आकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को आरोपी प्रमोद रैकवार पिता रज्जू रैकवार (२२) निवासी धुबातला ने उसकी बेटी को अस्पताल के ही स्टोर रूम में बंधक बना लिया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक युवती तो मिली थी। लेकिन आरोपी फरार हो गया था।
की थी मारपीट -
मामले में गौतम ने बताया है कि युवती के साथ आरोपी ने कमरे में छेड़छाड़ करने के साथ हाथ में कोई नुकीली ब्लैड जैसी वस्तु से हमला कर दिया था। जिससे उसे खून आने लगा था। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसके जिले से बाहर रहने की जानाकारी मिली थी। जिसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ ३५४, ३५४ क, ३२४, ३२३, ३४२, ७/८ पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था।