दमोह. विख्यात संत आत्मानंद महाराज को महामंडलेश्वर के पद पर मनोनीत किया गया है। इसी के तहत रविवार को जिले के लखरौनी चौमुखधाम आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आत्मानंद महाराज को महामंडलेश्वर अभिषेक व पट्टाभिषेक भी देश भर आए संतों के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर संतों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान अन्य धार्मिक आयोजन भी किए गए।