
कलयुग की दुनिया में धर्म ही मनुष्य को सद्मार्ग पर ले जाता है
कलयुग की दुनिया में धर्म ही मनुष्य को सद्मार्ग पर ले जाता है
अहरौनी। ग्राम पंचायत अहरौनी के मौजा सायपुर में स्थित खेरापति सरकार के स्थान पर विष्णु महायज्ञ के धार्मिक आयोजन के तहत आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर कथा व्यास रामेश्वरानंद सरस्वती ने ज्ञान वैराग्य की कथा का श्रवण कराया।
यज्ञाचार्य श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि यज्ञ का आयोजन सुबह 6 प्रारंभ होता है। विधि विधान से 108 वेदियों का का पूजन कर यजमानों के द्वारा हवन किया जाता है। धार्मिक आयोजन में श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ पं. बुधौलिया, रामायण का पाठ जमुना प्रसाद पचौरी, रामरक्षा स्रोत का पाठ रविशंकर तिवारी, सुंदरकांड का पाठ रामकुमार ओझा द्वारा किया जा रहा है। इसीक्रम में सुबह 11 बजे से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होती है। सोमवार को कथा व्यास सरस्वती ने ज्ञान वैराग्य की भक्ति एवं भगवान शंकर के द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई कथा का श्रवण किया। वहीं भगवान शुकदेव के जन्म की कथा भी विस्तार से सुनाई। कथा विश्राम होने पर श्रीमद् भागवत की आरती की गई। इसके पश्चात् सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पारीक्षत सुरेन्द्र सिंह जाट समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कलयुग की दुनिया में धर्म ही मनुष्य को सद्मार्ग पर ले जाता है
इंदरगढ़। आज की कलयुग की दुनिया में मनुष्य को कई सद्मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन करता है तो वह हमारा सनातन धर्म ही है। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम मदनपुरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान जनसमुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यदि धर्म में व्यक्ति की आस्था हैं तो जीवन में आई सभी बाधाओं, समस्याओं का समाधन धर्म करने से दूर हो जाएगा। इसलिए धर्म से जुड़े रहना अति आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक सिंह ने श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ को नमन कर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान रामनरेश बघेल, राममिलन बघेल, महेन्द्र, दयाल, हुकुम सिंह, सीताराम बघेल, राममिलन यादव, जयवेन्द्र सिंह परिहार, जसवंत बघेल, राजेन्द्र नोनेरिया आदि उपस्थित रहे।
Published on:
24 May 2023 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
