दतिया

सराफा दुकान की छत काटकर लाखों के गहने चोरी

ढाई लाख रुपए मूल्य के गहने चोरी Jewelry worth lakhs stolen by cutting the roof of bullion shop,news in hindi, mp news, datia news

less than 1 minute read
Mar 17, 2023
सराफा दुकान की छत काटकर लाखों के गहने चोरी

इंदरगढ़. थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के शीतला बाजार भांडेर चौराहा पर स्थित सराफा की दुकान की छत तोडक़र अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुस गए और करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के गहने चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात की है।

बतादें कि नगर का ह्दय स्थल शीतला बाजार जहां से स्टेट हाइवे सडक़ गुजरी हुई है यह बाजार चोरों का गढ़ बन गया है चोरों ने एक माह के अंदर करीब आठ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इससे दुकानदारों में दहशत बनी हुई है। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात भी चोर शीतला बाजार भांडेर चौराहा पर स्थित सर्राफा की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इंदरगढ़ निवासी सुरेश सोनी शीतला बाजार में भांडेर चौराहा पर सर्राफा की दुकान संचालित करता है। बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोर दुकान में छत की चद्दर तोडक़र अंदर घुस गए और दुकान में रखी करीब डेढ़ किलो चांदी एवं 25 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सुरेश के अनुसार चोरी हुए आभूषणों की कीमत ढाई लाख रूपए बताई गई है। वहीं चोरों ने दुकान के अंदर रखी तिजोरी को भी तोडऩे का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

Published on:
17 Mar 2023 05:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर