3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां बगलामुखी के दरबार पहुंची दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, नरोत्तम मिश्रा के घर किया भोज

Datia News : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचीं, जहां उन्होंने रात्रि भोज किया। इसके बाद वो झांसी स्टेशन के लिए रवाना हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification
Datia News

मां बगलामुखी के दरबार पहुंची CM रेखा गुप्ता (Photo Source- Narottam Mishra X Handle)

Datia News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले देश के प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए। साथ ही, पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम गुप्ता एमपी के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ उनके निवास पहुंचीं, जहां उन्होंने रात्रि भोज किया।

रेखा गुप्ता देर शाम दतिया पहुंचीं, जहां भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा समेत जिले के तमाम नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वह पीतांबरा पीठ के दर्शन करने और रात्रि भोज के बाद दतिया से सड़क मार्ग के जरिए झांसी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गईं।

नरोत्तम मिश्रा ने साझा की जानकारी

इस संबंध में नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुएअपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'आज पावनधरा दतिया में शक्ति स्वरूपा माँ पीतांबरा के दर्शन एवं पूजन हेतु पधारीं, दिल्ली की यशस्वी मुख्यमंत्री, आदरणीया बहन रेखा गुप्ता जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। ​माई के दर्शनोपरांत, मेरे आग्रह को स्वीकार करते हुए माननीय बहन जी 'माई कृपा' निवास पर पधारीं और स्नेह पूर्वक भोजन ग्रहण किया। उनके सरल और सहज व्यक्तित्व से अभिभूत हूं।'

देश के शक्तिशाली पीठों में से एक है पीतांबरा पीठ

आपको बता दें कि, पीतांबरा पीठ देश के शक्तिशाली पीठों में से एक है। कई दिग्गज नेताओं से लेकर सेलिब्रिटी यहां मां बगलामुखी के दर्शन करने आ चुके हैं। हाल ही में इंदौर में टीम इंडिया के मैच से पहले कोच गौतम गंभीर मां पीतांबरा सिद्धपीठ दर्शन के लिए पहुंचे थे। गौतम गंभीर माई के दरबार पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इस दौरान गंभीर पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक भी किया।

Story Loader