3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साली को लेकर भागे जीजा की ससुरालवालों ने की बाजार में जमकर ‘खातिरदारी’

mp news: पत्नी को छोड़ साली को लेकर भागा जीजा जब वापस लौटा तो ससुरालवालों ने बीच बाजार में पकड़कर जमकर की पिटाई।

2 min read
Google source verification
datia

family matter dispute market beating brother in law (AI-generated image)

mp news: मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में बीच बाजार उस वक्त हंगामा मच गया एक फैमिली मेटर में मारपीट हो गई। यहां कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक और युवती की पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और मारपीट होती रही, इस दौरान लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पूरा मामला पति-पत्नी और साली से जुड़ा है और पिटने वाला युवक वो जीजा है जो पत्नी को छोड़कर शादी के बाद साली को भगा ले गया था। पीटने वाले में पहली पत्नी और उसके भाई व ससुरालवाले शामिल थे।

साली को भगाकर ले गया था जीजा

जानकारी के अनुसार इमरान नाम का युवक अप्रैल 2025 में पत्नी को छोड़कर अपनी साली को लेकर घर से भाग गया था। वो काफी महीनों तक बाहर रहा और कुछ दिन पहले ही वापस भांडेर लौटा था। इमरान के वापस लौटने की खबर जब उसकी पहली पत्नी और ससुरालवालों को लगी तो उन्होंने इमरान को बीच बाजार में पकड़ लिया। इसके बाद बाजार में ही इमरान की जमकर पिटाई की जिसके कारण बाजार में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

पति को बचाने आई दूसरी पत्नी को भी पीटा

हंगामे और इमरान को पिटता देख दूसरी पत्नी जब उसे बचाने आई तो परिवारवालों का गुस्सा उस पर भी निकला और उसकी भी पिटाई परिवारवालों ने कर दी। बीच बाजार में हो रहे हाईवोल्टेज ड्रामे का मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है इसलिए पत्रिका वीडियो का प्रकाशन नहीं कर रहा है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Story Loader