
MP News: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। जिससे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। कलेक्टर के द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें सभी कर्मचारियों की छुट्टी 26 जनवरी तक कैंसिल कर दी गई है।
आदेश के अनुसार, ये प्रतिबंध उन कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी लागू होगा। ऐसे में जो कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं। उन्हें तुरंत अपने कार्यस्थल पर लौटने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने कहा है कि सभी कर्मचारियों और आधिकारियों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पालन करना जरुरी है।
आदेश जारी होने के बाद सरकारी कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जो कर्मचारी पहले से छुट्टी पर गए हुए थे। अब वह वापस लौटने पर मजबूर हैं। हालांकि, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है और सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने एक साल पूरे कर लिए हैं। इसी उपलक्ष्य में आयोजित जन कल्याण अभियान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार इस मौके पर जन कल्याण पर्व के रूप में मनाएगी। जिसमें कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इधर, प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना जरुरी है।
Updated on:
19 Dec 2024 06:00 pm
Published on:
19 Dec 2024 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
